लाइव न्यूज़ :

तेल का लालच और बैंकों का जाल: अमेजन को कौन कर रहा बर्बाद? 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 05:33 IST

गैस परियोजनाओं को मिलने वाले वित्त का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा सिर्फ दस बैंकों से आता रहा है. इनमें जेपी मॉर्गन चेज, सिटी बैंक ऑफ अमेरिका, इताउ यूनिबैंको (ब्राजील) और एचएसबीसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनई रिपोर्ट ने उस वित्तीय ढांचे को बेनकाब किया है जो अमेजन के विनाश की जड़ों में छिपा है.बैंकों ने अमेजन के भीतर जीवाश्म ईंधन से जुड़ी परियोजनाओं में 15 अरब डॉलर से अधिक झोंक दिए हैं.अमेजन में तेल और गैस उत्खनन करने वाली कंपनियों को वित्त नहीं देतीं.

कुमार सिद्धार्थ

दुनिया के सबसे विशाल वर्षावन अमेजन पर खतरा अब कोई दूर की आशंका नहीं, बल्कि एक निकट आती सच्चाई है. वनों की अंधाधुंध कटाई, तेल और गैस के उत्खनन तथा जलवायु परिवर्तन ने इसे उस बिंदु तक पहुंचा दिया है जहां से लौटना शायद संभव नहीं रहेगा. वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि अमेजन अब ‘कार्बन सोखने वाले’ वन से ‘कार्बन छोड़ने वाले’ क्षेत्र में बदलने के कगार पर है.ऐसे समय में, जब संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन सीओपी-30 ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहा है, एक नई रिपोर्ट ने उस वित्तीय ढांचे को बेनकाब किया है जो अमेजन के विनाश की जड़ों में छिपा है.

पर्यावरण संगठन स्टैंड.अर्थ की रिपोर्ट ‘बैंक्स वर्सेस द अमेजन स्कोरकार्ड’ बताती है कि 2016 में पेरिस समझौते के बाद से अमेजन क्षेत्र में तेल और गैस परियोजनाओं को मिलने वाले वित्त का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा सिर्फ दस बैंकों से आता रहा है. इनमें जेपी मॉर्गन चेज, सिटी बैंक ऑफ अमेरिका, इताउ यूनिबैंको (ब्राजील) और एचएसबीसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

इन बैंकों ने अमेजन के भीतर जीवाश्म ईंधन से जुड़ी परियोजनाओं में 15 अरब डॉलर से अधिक झोंक दिए हैं. पिछले कुछ वर्षों में यूरोप के कई बैंकों ने अपने कदम पीछे खींचे हैं. फ्रांस का बीएनपी परिबा और ब्रिटेन का एचएसबीसी अब अमेजन से जुड़ी कंपनियों को ऋण देना बंद कर चुके हैं. उन्होंने ऐसी नीतियां अपनाई हैं जो अमेजन में तेल और गैस उत्खनन करने वाली कंपनियों को वित्त नहीं देतीं.

लेकिन जहां यूरोपीय बैंक पीछे हटे, वहीं अमेरिका और लैटिन अमेरिका के बैंक उस खाली जगह को भरने में लगे हैं. द इकोलॉजिस्ट में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, अमेजन में तेल और गैस की खुदाई सिर्फ पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि स्थानीय जीवन को भी गहराई से प्रभावित कर रही है. ब्राजील, इक्वाडोर, पेरू और कोलंबिया में 6000 से अधिक तेल-दूषित स्थल दर्ज किए गए हैं.

उत्खनन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले समुदायों में कैंसर, गर्भपात और श्वसन रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसके बावजूद, सरकारें पीछे हटने को तैयार नहीं.  ब्राजील ने इस साल की शुरुआत में 68 नए तेल ब्लॉक की नीलामी की. इक्वाडोर में यासुनी नेशनल पार्क में ड्रिलिंग रोकने के लिए 2023 में हुए जनमत-संग्रह के बाद भी काम जारी है.

पेरू में 31 नए तेल ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, जिनमें से कई 400 से अधिक स्वदेशी समुदायों की भूमि से ओवरलैप करते हैं. आज अमेजन वह सांस है जिससे पृथ्वी जीवित है. यदि यह सांस रुक गई तो इसका असर पूरे ग्रह पर पड़ेगा. आने वाला दशक तय करेगा कि यह महान वन जीवित रहेगा या इतिहास बन जाएगा.

सीओपी-30 सम्मेलन के दौरान यह सवाल सिर्फ सरकारों या पर्यावरणविदों के लिए नहीं, बल्कि उन बैंकों के लिए भी है जिनके धन से यह विनाश चल रहा है. अगर उन्होंने दिशा बदली, तो बेलेम में चल रहा यह सम्मेलन अमेजन को बचाने की नई शुरुआत कर सकता है.  और अगर नहीं, तो यह सभ्यता की सबसे हरी विरासत को खो देने की औपचारिक घोषणा होगी.

टॅग्स :Global Investors Conferenceसाउथ अफ़्रीकाSouth Africa
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?