लाइव न्यूज़ :

...जब निशब्द बनारसी छोरी ने रखा बॉलीवुड में कदम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 27, 2018 10:44 IST

जब बॉलीवुड में काम का मौका मिला। शूटिंग बनारस के ही रामनगर में होने वाली थी। हमें बताया गया कि बॉलीवुड की कोई मूवी है जिसमें रानी मुखर्जी और कोंकणा सेन होंगी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए।

Open in App

सुना था बॉलीवुड सेलिब्रिटी की लाइफ काफी अलग होती है। वो काफी रिजर्व टाइप के होते हैं जो आम लोगों से कम ही मिलते और बातचीत करते हैं। लेकिन वो कहते हैं ना कि सुनने और होने में बहुत फर्क होता है। ऐसा जरूरी नहीं कि जो हमें दिखता है वो सच हो। मुझे भी यह एहसास हुआ जब मैनें बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के साथ काम किया।

किस्सा 2005 का है जब बनारस में प्रदीप सरकार की "लागा चुनरी में दाग" की शूटिंग चल रही थी। मुझे भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। हमें इस फिल्म के पहले गाने "हम तो ऐसे हैं भईया" की शूटिंग के लिए बुलाया गया। फिल्म में लीड रोल में रानी मुखर्जी है जिनकी छोटी बहन का किरदार कोंकणा सेन ने निभाया है। साथ में अनुपम खेर, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और कुनाल कपूर थे। इस फिल्म में फिल्माए गए इस गाने को हमने 10 दिनों तक शूट किया था। यह गाना मूवी का पहला गाना होता है।

इस गाने में मेरे अलावा बाकी भी लड़कियां थी जो बनारस की ही हैं। हम एक ही डांस ग्रुप का हिस्सा थे। इन 10 दिन के दौरान हमने रानी और कोंकणा के साथ काम किया। हालांकि, रानी ज्यादा बात नहीं करती थी लेकिन कोंकणा से मैंने काफी बातें की थी। इन स्टार्स की सबसे अच्छी बात मुझे ये लगी कि दोनों इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद अपनी भाषा जो कि बांग्ला है उसे नहीं भूलीं। दोनों जब भी साथ होती बांग्ला में ही बातें करती थी।

पूरी यूनिट के साथ उनका जिस तरह का व्यवहार था उसे देख कर कभी नहीं लगा कि ये वहीं दोनों स्टार्स हैं जिन्हें हम टीवी पर देखते हैं। दोनों काफी हंसमुख हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद हम साथ में ही खाना खाते थे। उनके बॉडीगार्ड हमें उनके अगल-बगल भी भटकने नहीं देते थे लेकिन एक दिन मौका पाकर मैंने कोंकणा सेन से बात की। मैंने पहले बांग्ला में बोलना शुरू किया। मुझे लगा कि शायद वो इंग्लिश में बोलेंगी लेकिन उन्होंने भी हंस के बांग्ला में ही जवाब दिया।

उन्होंने शूटिंग खत्म होने के बाद वैनिटी वैन में मिलने के लिए कहा जो सच में कहीं न कहीं चौंकाने वाला व्यवहार था क्योंकि इनके बारे में हमने तो कुछ और ही सुना था। कुछ यादें दिल के काफी करीब होती हैं।

आप इस गाने का लुफ्त यहां उठा सकते हैं।

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेत्रीरानी मुखर्जीकोंकना सेन शर्माअभिषेक बच्चनजया बच्चनअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?