लाइव न्यूज़ :

Ramdhani singh: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह नहीं रहे, करगहर-दिनारा से रहे विधायक, सीएम नीतीश ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें!

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 17, 2023 4:37 PM

Ramdhani singh: सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पटनाः बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता रामधानी सिंह नहीं रहे। करगहर-दिनारा से रहे विधायक रहे। 85 साल की उम्र में पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

रामधानी सिंह का जन्म 1 अगस्त 1938 को करगहर के देबखैरा में हुआ था। पिता का नाम दुर्गा प्रसाद सिंह था। इनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वर्ष 1990-1995 ई, 1995-2000 ई और 2000-मार्च 2005 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे थे।

कुमार ने लिखा है कि पूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० रामधनी सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। भाजपा नेता और बिहार के पूर्व हेल्थ मंत्री मंगल पांडेय ने भी शोक जताया। कहा कि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह जी के पार्थिव शरीर को नमन किया एवं अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारसासारामदिनाराBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 5 किलो बनाम 10 किलो, 4 जून से 80 करोड़ गरीब को मुफ्त देंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ऐलान

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी के पास 56 इंच का सीना है तो भाजपा के उन नेताओं को निलंबित करें, जो संविधान बदलने की बात करते हैं", मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें, पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे", अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली में कहा

भारतब्लॉग: कमर के नीचे किए जाते वार और विकास के नाम पर होता विनाश

भारतLok Sabha Elections 2024: 517 आवेदन जमा, सबसे आगे भाजपा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया डेटा, देखें हर दल का हाल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में रखे दान पेटी से बौद्ध भिक्षु ने चुरा लिया रूपया, वीडियो हुआ वायरल

बिहारतेजस्वी यादव की रैली में PM नरेंद्र मोदी का भाषण! स्पीकर से सुनाए गए प्रधानमंत्री के सभी वादे, देखिए

बिहारसारण लोकसभा सीट से 'लालू प्रसाद यादव' ने किया नामांकन, राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को चुनौती देंगे

बिहारपूर्णिया में पप्पू यादव ने बढ़ाई राजद की परेशानी, तेजस्वी यादव करेंगे कैंप, यादव और अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाएंगे

बिहारLok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्णिया में मुकाबला हुआ दिलचस्प, पप्पू यादव के आगे NDA और महागठबंधन का छूटा पसीना