लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में सडक हादसे में गई तीन लोगों की जान, तीन की हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2023 15:14 IST

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया बहेरी पथ पर दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान बहेरी उजैना के स्कार्पियो चालक श्याम कुमार यादव (25), बाराती मोहम्मद सोनू (16), दरभंगा निवासी नबी अहमद (14) के रूप में की गई है। 

Open in App

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार रात बारात लेकर लौट रही स्कार्पियो गाड़ी ने सड़क पर खडी ट्रक में टक्कर मार दी। इस घटना में तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। 

घटना जिले सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया बहेरी पथ पर हुई। बारात मर्रा बसंतपुर कुशेश्वरस्थान से वापस बहेड़ी के बलीगांव लौट रही थी। मृतक की पहचान बहेरी उजैना के स्कार्पियो चालक श्याम कुमार यादव (25), बाराती मोहम्मद सोनू (16), दरभंगा निवासी नबी अहमद (14) के रूप में की गई है। 

परिजनों ने बताया कि मरवाड़ा चौक पर 3 दिन पहले दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस दौरान एक ट्रक घटनास्थल पर लगी हुई थी। अगर प्रशासन ने उस ट्रक को सड़क से हटा दिया होता तो यह हादसा नहीं होता। नैयाज ने बताया कि शनिवार रात डॉ. इसराइल के पुत्र मो. सद्दाम की शादी कुशेश्वरस्थान थाने के मर्रा बसंतपुर गांव में थी। शादी समारोह के बाद एक स्कॉर्पियो में 8 से 9 लोग सवार होकर वापस बलीगांव लौट रहे थे। 

इसी दौरान मड़वारा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही स्कार्पियो चालक श्याम के अलावा बराती मो. सोनू की मौत हो गई। 

इस घटना में मो. फैयाज (19), मो. शाहनवाज (20), मो. शाहनवाज (18), मो. शाहनवाज (18) समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने कहा कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."