लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को भी राष्ट्रपति भवन से रात्रि भोज में आया बुलावा, जाने पर संशय बरकरार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2023 18:00 IST

रात्रिभोज में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जो आमंत्रण पत्र जारी हुआ है, उसमें ही प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति की तरफ से नीतीश कुमार को रात्रिभोज के लिए बुलाया गया हैजी20 के लिए आयोजित भोज में नीतीश को भी बुलावाअब नीतीश कुमार पर नजर है कि उनका इस दिशा में क्या कदम होगा

पटना: देश के नाम बदलने को लेकर इंडिया बनाम भारत के विवाद के बीच राष्ट्रपति की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रात्रिभोज के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति की ओर 9 सितंबर के रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। इस भोज में सभी केंद्रीय मंत्री और विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

हालांकि, रात्रिभोज में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जो आमंत्रण पत्र जारी हुआ है, उसमें ही प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। इसी भारत शब्द को लेकर इंडिया के घटक दलों ने विरोध जताया है। 

इसे संविधान की भावना के अनुरूप नहीं बताने के विपक्षी दलों के सवाल पर भाजपा की ओर से कहा गया कि अब देश का नाम इंडिया की जगह सिर्फ भारत ही किया जाए। इसी विवाद में जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इतिहास बदलने में लगी है। इसी बीच अब नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है। अब देखना होगा कि इंडिया और भारत के विवाद के बीच नीतीश कुमार क्या निर्णय लेते हैं और ष्ट्रपति की ओर 9 सितंबर के रात्रिभोज में शामिल होते हैं या नहीं? अब नीतीश कुमार पर नजर है कि उनका इस दिशा में क्या कदम होगा।

हालांकि विपक्ष इस पूरे मामले में केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस और जदयू पहले ही इस पर आपत्ति जता चुके हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी कह चुके हैं कि कहां-कहां  नाम बदलेंगे? हमे इंडियन होने पर गर्व है। तेजस्वी ने कहा है कि हमारे नारा में तो दोनों है। इंडिया गठबंधन का टैगलाइन है, 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'।

विपक्ष का कहना है कि भाजपा इंडिया गठबंधन से घबरा गई है। इसिलिए देश का नाम बदलने की चर्चा शुरू की गई है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजी20बिहारजेडीयूद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."