लाइव न्यूज़ :

Land-For-Jobs Case: अगस्त महीना बिहार की सियासत में अहम!, कोर्ट फैसले से सियासी उलटफेर की संभावना, 7-8 अगस्त को तीन महत्वपूर्ण फैसला आने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2023 16:35 IST

Land-For-Jobs Case: सात अगस्त से आठ अगस्त को कोर्ट तीन महत्वपूर्ण फैसला लेने वाला है जिसका सीधा असर बिहार की सियासत पर पड़ने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामले की सुनवाई 7 और 8 अगस्त को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोपी हैं या नहीं, इसका फैसला 7-8 अगस्त को हो जाएगा। लालू यादव पर आईआरसीटीसी मामले में किस तरह का केस चलेगा या नही इसपर फैसला हो जाएगा।

Land-For-Jobs Case: अगस्त महीना बिहार की सियासत के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगस्त में होने वाले न्यायालय के फैसले से सियासी उलटफेर भी देखे जा सकते हैं। दरअसल, सात अगस्त से आठ अगस्त को कोर्ट तीन महत्वपूर्ण फैसला लेने वाला है जिसका सीधा असर बिहार की सियासत पर पड़ने वाला है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामले की सुनवाई 7 और 8 अगस्त को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोपी हैं या नहीं, इसका फैसला 7-8 अगस्त को हो जाएगा। वहीं लालू यादव पर आईआरसीटीसी मामले में किस तरह का केस चलेगा या नही इसपर फैसला हो जाएगा।

7 और 8 अगस्त को तेजस्वी यादव पर आरोप भी तय किया जाएगा। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में जेल से बाहर आए पूर्व सांसद आनंद मोहन फिर से जेल जाएंगे या नहीं इसका फैसला 8 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट करेगा। आनंद मोहन के बारे में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी कि सजा समीक्षा बोर्ड के द्वारा किसी मापदंड का उलंघन तो नही किया गया है?

ऐसे में उनकी रिहाई पर अभी तो तलवार लटक हीं रही है। उधर, कानून के जानकारों का कहना है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट को कोर्ट स्वीकार कर लेती है तो उन्हें तत्काल जमानत लेनी पड़ेगी। तेजस्वी यादव पर आरोप पत्र दाखिल होता है तो विपक्ष खासकर भाजपा को उन पर हमला करने का मौका मिल जाएगा।

भाजपा तेजस्वी को लेकर खासी मुखर है और उनसे लगातार इस्तीफा की मांग कर रही है। ऐसे में इन तीनों मामलों में एक भी सरकार के खिलाफ कोई फैसला आता है तो नीतीश सरकार की परेशानी बढ़ सकती हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवआनंद मोहन सिंहबिहारपटनाकोर्टRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."