लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा- पार्टी के शीर्ष नेता उनसे डर गए गए हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2023 17:53 IST

जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा जो डर गया, समझो मर गया। उन्होंने कहा कि हम ताल ठोककर लड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन ने भाजपा पर निशाना साधाकहा- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी भाजपा के शीर्ष नेता उनसे डर गए गए हैंबिना नाम लिए गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा

पटना: गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी.कृष्णैया हत्याकांड में सजा काटकर बाहर निकले बाहुबली नेता सह पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी यानी भाजपा के शीर्ष नेता उनसे डर गए गए हैं। आनंद मोहन ने कहा कि 16 साल से जेल में बंद मेरे जैसे व्यक्ति से अगर सचमुच में ये लोग डर गए हैं ,तो उनका यह डर मुझे अच्छा लग रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। 

जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा जो डर गया, समझो मर गया। उन्होंने कहा कि हम ताल ठोककर लड़ते हैं। किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं। आनंद मोहन ने कहा कहा जो तिलक, तराजू और तलवार मारो की बात करते थे वह प्रवचन दे रहें हैं।

जब आनंद मोहन अपराधी था तो सरकार बचाने के लिए आनंद मोहन की मदद क्यों ली? अपने संबोधन के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि शिकारी आएगा जाल बिछाएगा, लेकिन फंसना नहीं। खुद के बारे में आनंद मोहन ने कहा कि जिसका हम विरोध करते हैं, उसके खिलाफ हम ताल ठोककर लड़ते हैं और जब किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं।

बता दें कि बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन फिर से अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में नये सिरे से जुट गए हैं। उन्होंने नवंबर महीने में राजधानी पटना में एक बड़ी रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। आनंद मोहन ने दावा किया है कि इस रैली में राज्यभर से 10 लाख लोग जुटेंगे। इसके लिए वह अभी से जगह- जगह जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहBJPनीतीश कुमारअमित शाहमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'