लाइव न्यूज़ :

बिहार में खुला पहला साइबर थाना, लगाई जाएगी साइबर अपराधियों पर लगाम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2023 16:21 IST

बिहार में पहली बार साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर थाना खोला गया है। अब इसके जरिए राज्य में साइबर क्राइम करने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में खुला पहला साइबर थाना बिहार में साइबर क्राइम को रोकने की बड़ी पहल थाने में अत्याधुनिक तरीके के सारे उपकरण लगाए गए है

पटना: बिहार में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से राजधानी पटना में राज्य का पहला साइबर थाना खोला गया है। पटना के आईजी राकेश राठी ने सूबे के पटना के बेली रोड में साइबर थाना का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ-साथ सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पटना के आईजी राकेश राठी ने लोगों से अपील किया कि जैसे ही आपके साथ साइबर फ्रॉड की जानकारी मिले आप तत्काल थाना में आकर इसका शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु बिहार के हर जिले में साइबर पुलिस थाना खोलने की शुरुआत हो चुकी है।ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं।

अब ये थाना पूरी तरह से काम करने लगेगा। यहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा होगा। राठी ने कहा कि सभी साइबर थानों को उनके जिलों के साइबर पुलिस थाना के नाम से जाना जाएगा।

साइबर पुलिस थाना द्वारा जिला के अन्य थाना में साइबर से संबंधित कांडों में आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही पीड़ित साइबर अपराध से जुड़े मामले कहीं भी दर्ज करा सकते हैं। ऐसे सभी मामलों में घटनास्थल साइबर स्पेस माना जायगा।

साथ ही कोई थानाध्यक्ष घटना स्थल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर थाना को शिकायत मिलने पर ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यहां अत्याधुनिक तरीके से सभी उपकरण लगाया गया है। पटना में खुले पहले साइबर थाना में डीएसपी स्तर के अधिकारी को प्रभार दिया गया है।

टॅग्स :Cyber Crime Police StationबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."