लाइव न्यूज़ :

बिहार के गोपालगंज जिले में मुहर्रम पर्व के दौरान चौका मिलान के क्रम में करंट लगने से 11 युवक झुलसे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 15:32 IST

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जुलूस मिलान के क्रम में पेड़ की टहनी और बांस तार में सटने से करंट लगा है। पुलिस तत्काल उन्हें अस्पताल ले गई। स्थिति शांतिपूर्ण है। बिजली विभाग को सूचित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया हैजहां से 7 युवकों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 4 अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती हैंपुलिस के मुताबिक यह हादसा हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से हुआ

पटना: बिहार में गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मुहर्रम पर्व के चौका मिलान के क्रम में करंट (बिजली) की चपेट में आने से 11 युवक झुलस गए। सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां से 7 युवकों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चार अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती हैं, जो खतरे से बाहर हैं। हादसा हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से हुआ। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह हरपुर सफी टोला में मुख्य पथ पर मुहर्रम पर्व के चौका मिलान को लेकर पहले की तरह हरपुर सफी टोला, हरपुर पूरब टोला और धर्मचक गांव के युवक लाठी, डंडा, हरा बांस व पेड़ों की टहनी, लोहे की पाइप आदि लेकर जुलूस में पहुंचे हुए थे। घायल युवक मेंहदी आलम ने कहा कि मुहर्रम के दौरान 4 गांव के लोगों ने बिना सूचना दिए जुलूस निकाला था। 

जुलूस में करीब 200 लोग शामिल हुए थे। कुछ युवकों ने हाथ में लोहे का पाइप, हरि बांस, हरि पेड़ की टहनियां रखी थी और ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था। जुलूस के दौरान बांस हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जिसके बाद 11 युवक करंट से झुलस गए। इस कारण हादसे के वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 

कहा जा रहा है कि प्रशासन की रोक के बावजूद जुलूस में शामिल युवक हरपुर सफी टोला मुख्य पथ पर स्थित पुल पर चौका मिलान कर रहे थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जुलूस मिलान के क्रम में पेड़ की टहनी और बांस तार में सटने से करंट लगा है। पुलिस तत्काल उन्हें अस्पताल ले गई। स्थिति शांतिपूर्ण है। बिजली विभाग को सूचित किया गया है। 

वहीं, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने सभी जगह मुहर्रम को लेकर बैठक की है और सभी से अनुरोध किया गया है कि जिस समय जुलूस निकालना हो उस समय अधिकारियों को सूचित करें। ताकि उसी अनुसार बिजली की व्यवस्था हो। कल शाम को भी जुलूस नहीं निकालने की बात कही गई थी। 

समिति के अध्यक्ष द्वारा भी बताया गया था कि किसी तरह की कोई जुलूस नहीं निकाली जाएगी, बावजूद कुछ बच्चों ने जुलूस निकाली है। बांस की हरी टहनियां तार में सट गई थी। जिससे हादसा हुआ। 11 बच्चों में से 7 ठीक होकर घर चले गए। चार लोगों का इलाज चल रहा है। वे भी ठीक है।

टॅग्स :मुहर्रमबिहारगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'