लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर बेखौफ हुए अपराधी, कांट्रैक्ट किलर्स के जरिए हत्या की घटनाओं को दिया जा रहा अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2023 17:02 IST

लगातार हो रही हत्याओं के कारण पुलिस की नींद उड़ी हुई है। ज्यादातर मामलों में हत्या की पटकथा लिखने वाले सरगना पर्दे के पीछे से विरोधियों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

Open in App

पटना: बेखौफ हो चुके अपराधी बिहार में एकबार फिर से कहर बरपाने लगे हैं। राजधानी पटना समेत पूरे राज्य आतंक का माहौल फिर से कायम होता जा रहा है। बिहार में लगभग दो दशक पहले भी आतंक का माहौल नजर आता था।

हाल के दिनों में जो बात सामने आई है कि इन हत्याओं को अनुबंध हत्यारों (कांट्रैक्ट किलर) के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। राज्य में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही विरोधी दल इस बात का दावा कर रहे थे कि राजद के सत्ता में आने बाद से बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।

सिर्फ राजधानी पटना की बात करें तो बेखौफ अपराधियों ने 30 दिन के भीतर 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।पटना एसएसपी के मुताबिक जुलाई के महीने में सिर्फ पटना में 30 लोगों की हत्या हो चुकी है, इसके अलावा अपराध की अन्य कई घटनाएं भी घटित हुई हैं।

ऐसे में भाजपा और एनडीए के तमाम सहयोगी दल अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर मौजूद सरकार को दोषी बता रहे हैं और इसे जंगलराज पार्ट टू करार दे रहे हैं। इधर, लगातार हो रही हत्याओं के कारण पुलिस की नींद उड़ी हुई है। ज्यादातर मामलों में हत्या की पटकथा लिखने वाले सरगना पर्दे के पीछे से विरोधियों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

बड़े अपराधियों ने भी अनुबंध हत्यारों का दामन थाम लिया है। अब वे खुद मौके पर नहीं जाकर पेशेवर हत्यारों को ठेका दे रहे हैं। हाल के दिनों में राजधानी में एक के बाद एक ऐसी कई खूनी वारदातें हुई हैं, जिनमें अनुबंध हत्यारों का हाथ होने की बात सामने आई है। हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद अनुबंध हत्यारे आसानी से भाग निकलते हैं।

ऐसे में सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पटना के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी अपराधी बेलगाम होते दिख रहे हैं। हाल के दिनों में हुई घटनाओं को अंजाम देने में 20 से 25 साल के अनुबंध हत्यारों का हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने जब सीसीटीवी को खंगाला तो हत्यारों की उम्र का खुलासा हुआ।

सरकार ने आरएस भट्टी को जब बिहार का डीजीपी नियुक्त किया था, तब उनके कारनामों की खूब चर्चा हुई थी और संभावना जताई गई थी कि राज्य में अपराध पर लगाम लगेगी। डीजीपी आरएस भट्टी के दावों से बिहार की जनता में यह उम्मीद जगी थी कि अब शायद अपराधियों पर अंकुश लग सकेगा।

लेकिन आज पुलिस अपराधियों को दौड़ाने में विफल साबित हो रही है और अपराधी पुलिस को दौड़ा रहे हैं। हालांकि, पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सफाई पेश करते हुए दावा किया है कि जुलाई में हुई 30 हत्याकांडों में अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दावे तो करते हैं, लेकिन अपराधी उनके हर दावे की पोल खोल रहे हैं।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'