लाइव न्यूज़ :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया पंचर का चिप्पी, कहा- "अब पंचर में चिप्पी बनकर रहे गए हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 15:46 IST

भारतीय जनता पार्टी बिहार शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी बिहार शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना सम्राट चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तंज कसा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कोई वजूद नहीं रह गया है

पटनाबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीमांचल दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 14 विरोधी दलों के गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री उम्मीदवार को चेहरा होगा, ये घोषणा कर चुनाव में जाएं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो चिप्पी की तरह हैं, जो पंचर बनकर काम चलाते हैं।जब सम्राट चौधरी से यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तारीख तय कर लिया है।

यह बैठक पटना में ही होनी है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कोई वजूद नहीं रह गया है, वो बस अब पंचर में चिप्पी बनकर रहे गए हैं। ये उनके साथ जाकर एकजुटता की बात कर रहे हैं, जिनकी हवा पहले ही निकल गई है।

इनसे कुछ भी नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में कौन प्रधानमंत्री फेस होंगे, यही नही पता। इनको खुद मालूम है कि इनके पास कोई भी चेहरा नहीं है। बस ये लोग जनता को बरगला रहे हैं लेकिन इससे जनता फुसलाने वाली नहीं है।

इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चरित्र और इतिहास को हर कोई जानता है। पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित होने पर चुटकी लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि एक मीटिंग होने से पहले तीन बार तारीख बदली जाती है। लिहाजा भविष्य में क्या होगा, ये सभी जानते हैं।

नीतीश कुमार कितनी भी विपक्षी एकता की बात कर लें, लेकिन हकीकत यही है कि इन्होंने किसी का भी भरोसा नहीं जीता है। नीतीश कुमार का कैरेक्टर और इतिहास को सब जानते हैं। इनमें कोई एकजुटता नहीं हो सकती है और न ही होने की कोई संभावना नजर आ रही है।

वहीं, लालू यादव के बिहार में मौजद रहने की बात को लेकर सम्राट ने कहा कि लालू यादव के आने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। लालू के पास वोट बैंक है, इसमें कहीं से कोई दो राय नहीं है, लेकिन नीतीश कुमार अपना वजूद खो चुके हैं। लालू के साथ रहने के बाद भी भाजपा उनको हरा चुकी है। इस बार भी इनका वहीं हाल होगा।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBiharआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'