लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2023 17:18 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा कि बिहार के अंदर जो राजनीतिक अस्थिरता आई है उसका कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बदहाल है। ऐसे शिक्षा मंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच तनातनी जारीभाजपा ने कहा कि शिक्षा विभाग बदहाल हैशिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

पटना:  बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच मचे घमासान को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा कि बिहार के अंदर जो राजनीतिक अस्थिरता आई है उसका कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बदहाल है। ऐसे शिक्षा मंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विजय सिन्हा ने कहा कि केके पाठक ने शिक्षा मंत्री के पीएस को विभाग में आने पर रोक नहीं लगाई बल्कि उन्होंने एक तरह से शिक्षा मंत्री को रोका है। अब शिक्षा विभाग में चंद्रशेखर के भ्रष्टाचार के कारनामों को उजागर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार में आज पूरी तरीके से राजद हावी हो चुका है। सरकार में अराजक स्थिति बनी हुई है। 

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता के लिए लगातार विवश हो चुके हैं। आज राजद भ्रष्टाचार का साम्राज्य स्थापित करना चाह रहा है। कानून का राज खत्म है और अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में अगर समय रहते इस पर एक्शन नहीं लिया गया तो स्थिति बेहद विकट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करके चोर दरवाजे से सत्ता में आने वाले लोगों के जंगलराज को सुशासन बताकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुंडाराज स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में अगर थोड़ा सा भी बिहार की जनता के प्रति दर्द है तो भ्रष्टाचारियों से इस सरकार को मुक्त करें।

बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है और इसे रोक पाने में अब तक  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सफल नहीं हुए हैं। शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर  के आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पीत पत्र लिख कर विभाग के कामकाज को लेकर मंत्री की तरफ से नाराजगी जाहिर की थी। वहीं इसके जवाब में विभाग ने आप्त सचिव डॉ कृष्णानंद यादव की योग्यता पर सवाल खड़ा करते हुए उनके शिक्षा विभाग में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूआरजेडीएजुकेशनEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."