लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हमलावर हुई पार्टी , शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2023 16:07 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लाठीचार्ज समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि 2024-25 में बिहार से नीतीश कुमार की विदाई तय हो चुकी है और किसी भी हाल में उनकी सरकार बिहार में नहीं बनने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देलाठीचार्ज को लेकर बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैभाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगाभाजपा प्रदेश कार्यालय में एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है

पटना:  बिहार विधानसभा मार्च के दौरान राजधानी पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर पार्टी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर बनी हुई है। इसको लेकर भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं लाठीचार्ज को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज एक बार फिर लाठीचार्ज समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि 2024-25 में बिहार से नीतीश कुमार की विदाई तय हो चुकी है और किसी भी हाल में उनकी सरकार बिहार में नहीं बनने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश का एक घंटा भी राजनीति में रहना बिहार के लिए हानिकारक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है। यह आज 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे लोगों को लाठियों से पीटने का काम नीतीश सरकार ने किया है, उसे जनता तक पहुंचाएंगे। हमने 10 लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा, भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा, कानून का राज समाप्त हुआ, उसका हिसाब मांगा। इसके लिए सरकार ने हमें लाठियों से पिटवाने का काम किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार दावा करती है कि राज्य में कानून का राज स्थापित है, लेकिन बेगूसराय में जिस तरह से दलित लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा गया, नवादा में जदयू नेता द्वारा दलित सख्श को पीटने का काम किया गया, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ और नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और राज्य में गुंडाराज स्थापित हो गया है। जमीन माफिया रोड पर खुलेआम घूम रहे हैं। मुजफ्फरपुर में नरसंहार किया गया और बिहार की सरकार चैन से सो रही है। 

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को नेताओं के घर खाना खाने जाने से फुर्सत है। वे कभी इस मंत्री के यहां तो कभी उस मंत्री के यहां खाना खाने पहुंच जा रहे हैं। नीतीश कुमार के पास अब सिर्फ यही काम बच गया है। भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद को भाजपा ने ही पहली बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था और नीतीश कुमार को पांच बार बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाया। लेकिन अब किसी को नहीं बनाना है। 2025 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है।

टॅग्स :BJPजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."