लाइव न्यूज़ :

बिहारः 2010 में 115 सीट जीते थे, 2020 में 43 पर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री सिंह ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- कन्वेनर या ऑब्जर्वर बने कोई फर्क नहीं पड़ता

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2023 18:36 IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 115 सीट जीते थे लेकिन 2020 में यह आंकड़ा घटकर 43 पहुंच गया। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार दिन पर दिन किस तरह से अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं।नीतीश कुमार नहीं मालूम की जनता का दिल जीतना कितना जरूरी है। नीतीश कुमार जल्द कन्वेनर और ऑब्जर्वर बन जाएं।

पटनाः बिहार दौरे पर पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि वो विपक्षी गठबंधन के कन्वेनर बने या ऑब्जर्वर बने कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो अपने राज्य बिहार में अपनी विश्वसनीयता नहीं बना पाये वो देश में क्या बनाएंगे?

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 115 सीट जीते थे लेकिन 2020 में यह आंकड़ा घटकर 43 पहुंच गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी 43 पर ही आउट हो गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार दिन पर दिन किस तरह से अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं।

नीतीश कुमार नहीं मालूम की जनता का दिल जीतना कितना जरूरी है। जो बिहार की जनता का दिल नहीं जीत पाए वो देश में कैसे जीतेंगे? वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी की तो मजबूरी है। वो तो चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द कन्वेनर और ऑब्जर्वर बन जाएं।

नीतीश को जल्द बिहार से बाहर भेज दें और छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने कहा कि लेकिन लालू जी को यह उल्टा पड़ेगा क्योंकि 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू का काम है बोलना, वे बोलते रहेंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा।

नरेंद्र मोदी सूरज हैं। जिस तरह सूरज पर कोई कीचड़ नहीं फेंक सकता उसी तरह नरेंद्र मोदी पर कोई कीचड़ नहीं फेंक सकता है। सूर्य हमेशा चमकता है और चमकता रहेगा। संसद के विशेष सत्र को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार का काम सत्र बुलाना है। इससे विपक्ष को पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

आजादी के बाद देश में वन नेशन वन इलेक्शन होता है। तब देश में संविधान नहीं था क्या कांग्रेस बताए? यदि वन नेशन वन इलेक्शन हो जाए तो भारत के लिए सौभाग्य की बात होगी। वहीं, नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की सरकार सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश कर रही है और इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश कर रही है।

उन्होंने नीतीश से सवाल करते हुए कहा कि आज भी बिहार में कई स्कूलों में क्यों शुक्रवार को छुट्टी होती है? गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दिया जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।

टॅग्स :नीतीश कुमारगिरिराज सिंहपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."