लाइव न्यूज़ :

बिहारः डीजीपी आरएस भट्टी पर कितना राजनीतिक दबाव है, ये तो पता नहीं, चाहकर भी काम नहीं कर पा रहे!, जनअधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2023 17:46 IST

बिहार में हल्ला बोलः दरभंगा, मुजफरपुर सहित पूरे बिहार से जमीन माफिया, बालू माफिया और बच्चों के शोषण से आजादी मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने कहा कि 17 को मुजफ्फरपुर बंद करने जा रहा हूं। डीजीपी चाहकर भी काम नहीं कर पा रहे है।आशुतोष शाही के हत्या के आरोपी मंटू शर्मा और गोविंद गिरफ्तार नहीं होता।

पटनाः जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य के डीजीपी आरएस भट्टी को सरकार स्वतंत्र रूप से काम नही करने दे रही है। जिसके परिणामस्वरूप बिहार में अपराध पर नियंत्रण नही पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार से अगर अपराध को समाप्त करना है तो डीजीपी आरएस भट्टी को स्वतंत्र रुप से काम करने की छूट देनी होगी। पप्पू यादव ने कहा कि डीजीपी आरएस भट्टी पर कितना राजनीतिक दबाव है, ये तो पता नहीं है। लेकिन डीजीपी चाहकर भी काम नहीं कर पा रहे है।

बिहार में एक के बाद एक हो रही हत्याओं से आक्रोशित पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसपी जयकांत पर आरोप लगाते हुए कहा कि 50 लाख रुपए लेकर होटल की जमीन पर उन्होंने कब्जा कराया था। चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यदि डीजीपी भट्टी जी ना होते तो आशुतोष शाही के हत्या के आरोपी मंटू शर्मा और गोविंद गिरफ्तार नहीं होता।

पप्पू यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालू माफिया में हाइवा, पोकलेन आदि समानों का उपयोग होता है। सारा सामान पदाधिकारी का है और पैसा नेता का है। उन्होंने दरभंगा में नाबालिग छात्रा के हुए मानव तस्करी, मुजफ्फरपुर आशुतोष शाही हत्याकांड और मुजफ्फरपुर में ही श्रेया सिंह के अपहरण मामले को लेकर नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी को स्वतंत्र काम करने का मौका दें। जिससे कि अपराधियों का बोलबाला खत्म हो सके।

दरभंगा, मुजफरपुर सहित पूरे बिहार से जमीन माफिया, बालू माफिया और बच्चों के शोषण से आजादी मिल सके। पप्पू यादव ने कहा कि 17 को मुजफ्फरपुर बंद करने जा रहा हूं। फिर मैं 17 के बाद राजभवन मार्च करूंगा। उसके बाद जितनी ताकत होगी मेरी श्रेया सिंह की रिहाई के लिए मैं चतुर्भुज स्थान में बैठूगा जब तक हमारी बेटी वापस नही आएगी। पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर में गोविंद ने जो सीआईडी दलजीत को बयान दिया है, यह बिहार के इतिहास में चौंकाने वाला है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."