लाइव न्यूज़ :

भाजपा को डिप्टी सीएम तेजस्वी ने दिया जवाव, लाखों की तदाद में नौकरियां बंट रही है और यह कहते हैं इस्तीफा दे दो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2023 17:03 IST

भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। वहीं, विपक्ष की मांग पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब देते हुए आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया।

Open in App
ठळक मुद्देये लोग हर दिन सिर्फ कहते हैं इस्तीफा दे दो, इस्तीफा दे दो, काहे का इस्तीफा दे दो भाईलाखों के तादाद में नौकरियां बंट रही है, शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा रहा हैराज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जा रहा है

पटना: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षक बहाली और जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। वहीं, विपक्ष की मांग पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब देते हुए आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

ये लोग हर दिन सिर्फ कहते हैं इस्तीफा दे दो, इस्तीफा दे दो, काहे का इस्तीफा दे दो भाई। लाखों के तादाद में नौकरियां बंट रही है, शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिहार जो कर रहा है देश में उसकी चर्चा हो रही है। हर राज्य में उसकी मांग उठ रही है तो किस बात का इस्तीफा दे दिया जाए। हम लोग से इस्तीफा मांगने से क्या होगा। देना ही है तो भारत सरकार के लोग इस्तीफा दे दे।

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव मीडिया के सामने उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जितनी बार बिहार आते हैं, मुझे उसका फायदा होता है। इसलिए मैं चाहूंगा कि वह बार-बार बिहार आएं। दरअसल, तेजस्वी यादव जातीय गणना को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कभी कहते हैं कि बिहार में अति पिछड़ों की संख्या बढ़ गई, कभी कहते हैं कम कर दी गई। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कहना क्या है। जहां तक उनके आरोपों का सवाल है तो वह किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं, पहले उसका प्रमाण दें। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जातियों की स्थिति क्या है। उनकी संख्या कितनी है।

हमारे पास इसका प्रूफ है। गृह मंत्री बताएं कि उनके पास क्या प्रूफ है। जहां तक यादवों और मुस्लिमों की संख्या अधिक होने का आरोप है तो मुख्यमंत्री खुद कुर्मी जाति से आते हैं। अगर संख्या बढ़ानी होती तो मुख्यमंत्री कुर्मियों की संख्या क्यों नहीं बढ़ा देते। सच्चाई यह है कि अब उनके पास कहने को कुछ नहीं है। इसलिए इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं, जिसका उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। इस दौरान तेजस्वी ने शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों को एक बार फिर से नकार दिया। उन्होंने कहा इस तरह के आरोपों में किसी प्रकार का दम नहीं है। हम लोगों ने पहले भी कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इस तरह के आरोप उनकी हताशा को दिखा रही है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाआरजेडीकांग्रेसजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."