लाइव न्यूज़ :

बिहार मंत्रिमंडल विस्तारः नीतीश कुमार पर कांग्रेस दबाव!, कैबिनेट में दो और जगह की मांग, राजद कोटे से भी कुछ विधायक बनेंगे मंत्री, 23 जून के बाद विस्तार!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2023 14:54 IST

Bihar cabinet expansion: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस अपनी संख्या के हिसाब से लगातार कैबिनेट में दो और जगह मांग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार कांग्रेस के किसी भी नेता की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे।अभी कांग्रेस कोटे से दो मंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हैं।23 जून के बैठक के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

पटनाः बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाया जाने लगा है। शायद यही कारण है कि बिहार कांग्रेस की ओर से यह दावा किया जाने लगा है कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें और दो मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनेंगे।

इसके साथ ही राजद कोटे से भी कुछ विधायक नीतीश कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। उधर, कांग्रेस के इस दावे को लेकर भाजपा ने सवाल खड़ा करते हुए दावा किया है कि जिस तरह से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है, उससे यह स्पष्ट है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अखिलेश सिंह के दबाव में काम कर रहे हैं।

दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस अपनी संख्या के हिसाब से लगातार कैबिनेट में दो और जगह मांग रही है। लेकिन अबतक नीतीश कुमार कांग्रेस के किसी भी नेता की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। अभी कांग्रेस कोटे से दो मंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हैं।

पिछले दिनों जब कांग्रेस की ओर से दो और के लिए दबाव बढ़ा तो नीतीश कुमार ने यह कह दिया था कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस और राजद को और कितनी सीटें मिलेंगी, इसका जवाब तेजस्वी यादव देंगे। ऐसे में नीतीश कुमार का यह बयान काफी चौंकानेवाला था, क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री तो वही हैं।

हालांकि, नीतीश कुमार के इस बयान के बाद उस वक्त लगे हाथ तेजस्वी यादव ने स्पष्ट रूप से कहा था कि कांग्रेस को एक मंत्री पद और मिल सकता है। लेकिन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का का दावा है कि 23 जून के बैठक के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

जिसमें दो और मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनेंगे, जिससे कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या चार हो जाएगी। कांग्रेस के इस दावे के बाद भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि जिस तरह से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है, इससे यह जाहिर हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के दबाव में काम कर रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."