लाइव न्यूज़ :

Saiyan Mile Larkaiya teaser out: द्विवेदी की मल्लिक के साथ ''सइयां मिले लड़कइयाँ'' का टीजर आउट, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2023 15:08 IST

Saiyan Mile Larkaiya teaser out: भोजपुरी माटी के लाल एक आईआईटियन (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) सिंगापुर की धरती से अपनी माटी, मातृभाषा के लिए कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी गीत संगीत को ग्लोबलाइज करना।एलबम "सइयां मिले लड़कइयाँ" बनकर तैयार है जिस का टीजर आज रिलीज़ कर दिया गया है।बॉलीवुड की मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक ने।

Saiyan Mile Larkaiya teaser out: कौन कहता है कि आसमाँ में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। यह लोकोक्ति अब भोजपुरिट के माध्यम से भोजपुरी में भी सही तरीके से चरितार्थ होने वाली है ।

यूँ तो बहुतेरे लोग भोजपुरी गीत संगीत, फ़िल्म में सुधार के लिए प्रयत्नशील हैं लेकिन ये आईआईटियन की सोंच है कि भोजपुरी को अब सिर्फ़ गांवों तक ही सीमित नहीं रखना । भोजपुरी को अब मल्टीसिटी का लैंग्वेज बनाना है, भोजपुरी में ऐसे कंटेंट बनाने हैं कि लोग इसकी भव्यता से आकर्षित हो।

इसके समृद्ध इतिहास को, अनूठी शिक्षित सुसज्जित विरासत को लोग इज्जत से देखें । ना कि कोई भी इसे ऐरा गैरा नत्थू खैरा समझता रहे और हम चुपचाप इसे मूकदर्शक की भांति देखते रहें । ऐसा ही प्रयास भोजपुरी माटी के लाल एक आईआईटियन (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) सिंगापुर की धरती से अपनी माटी, मातृभाषा के लिए कर रहे हैं।

इनका मकसद ही है कि भोजपुरी गीत संगीत को ग्लोबलाइज करना। इनका उद्देश्य है  Let's Connect Collaborate & Create Clean Content । भोजपुरिट यानि कि भोजपुरी + आईटी के संगम से उपजे भोजपुरिट (BhojpuriT) के बैनर तले यह पहला एलबम "सइयां मिले लड़कइयाँ" बनकर तैयार है जिस का टीजर आज रिलीज़ कर दिया गया है।

इस एल्बम सॉन्ग को आवाज़ दिया है बॉलीवुड की मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक ने। इसके वीडियो में परफॉर्म किया है प्रियन सेन व सुमित लालवानी ने । इस वीडियो सॉन्ग का निर्देशन किया है आदिल खान ने । इस गीत को लिखा है संतोष पूरी ने व संगीत से सँवारा है एलके लक्ष्मीकांत ने और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है । जल्द ही इस एल्बम को भोजपुरिट के यूट्यूब चैनल से पूरा गाना रिलीज़ किया जाएगा।

मूलरूप से हिंदुस्तान के उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले आईटियन शैलेंद्र द्विवेदी और सिंगापुर में रहते हैं। वहां पर उन्होंने भारत के विभिन्न भाषाओं में बन रहे अच्छे कन्टेन्ट को काफी क़रीब से ऑब्जॉर्व किया है । उनका यही कहना है कि भोजपुरिट हर उस व्यक्ति के साथ मिलकर काम करेगी जो भोजपुरी की बेहतरी के लिए सोंच रखता है ।

एक एनआरआई का अपनी मातृभाषा के प्रति इतना लगाव कोई साधारण बात नहीं है । इस भोजपुरिया क्षेत्र ने देश के सर्वोच्च कम्पीटिशन को क्रैक करके निकलने वाले ना जाने कितने प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। हमें उनकी भी गाथाओं को दिखाना होगा तभी जाकर हम अपनी अगली पीढ़ी के सामने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर पाएंगे।

अन्यथा सिर्फ गरीबी दिखाने और एक टाइपकास्ट होकर रह जाने से अपनी माटी, माई और मातृभाषा का कल्याण नहीं होने वाला । जब शैलेंद्र द्विवेदी ने गायक के बारे में सोचा तो पहला नाम प्रिया मल्लिक का नाम आया और बस हो गए उन के साथ एक गाने की तैयारी अब गाना का टीजर आप लोगों के सामने है।

टॅग्स :मूवी टीज़र रिलीजभोजपुरी गानासिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल