लाइव न्यूज़ :

सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन फिर से पर्दे पर, 25 नवंबर से फिल्म 'कसम तिरंगा के' सिनेमाघरों में देगी दस्तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2022 17:03 IST

फिल्म में भोजपुरी जगत के कई दिग्गज कलाकार है, जिन्होंने फिल्म में पूरी मेहनत की है. फिल्म की पूरी टीम ने बहुत दिल से फिल्म की शूटिंग की है.

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म "कसम तिरंगा के' यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनायीं गई है। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई मुद्दों पर फिल्म का निर्माण किया गया है, लेकिन अब बहुत जल्द एक ऐसी फिल्म दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है, जो देशभक्ति पर आधारित है और उस फिल्म का नाम है 'कसम तिरंगा के'. यह फिल्म 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमे भोजपुरी के महानायक और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के साथ विराज भट्ट, पूनम दुबे, अरविन्द अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, समर सिंह, अजय सिन्हा मिन्टो, मनोज टाइगर,साहिल खान, चांदनी चोपड़ा, मुनमुम, चांदनी बर्णवाल, यादवेंद्र यादव ,मनीष यादव ( बाल कलाकार ) सहित अन्य कई जाने माने भोजपुरी के कलाकार नजर आएँगे.

फिल्म के सभी कलाकारों ने फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है. फिल्म निर्माता चंद्र किरण सिंह है जो इस फिल्म को लेकर बेहद उम्मीद रखती है, क्योंकि उनके स्वर्गीय पति डॉ यूपी सिंह की इस फिल्म से जुड़ी काफी कुछ इच्छाएं रही है, जो वे इस फिल्म के माध्यम से पूरा करना चाहती है.

चंद्र किरण सिंह इस फिल्म को लेकर बताती है फिल्म "कसम तिरंगा के' यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनायीं गई है, जिसमें समाज के लिए सन्देश भी है. फिल्म में भोजपुरी जगत के कई दिग्गज कलाकार है, जिन्होंने फिल्म में पूरी मेहनत की है. फिल्म की पूरी टीम ने बहुत दिल से फिल्म की शूटिंग की है.

आदिशक्ति एंटरटेनमेंट और टीम एंड मेकर्स एंटरटेनमेंट और स्वर्गीय डॉ. यूपी सिंह द्वारा कृत इस फिल्म के लेखक निर्देशक रवि भूषण है .फिल्म के सह-निर्माता है सूर्यभान यादव और मनोज मिश्रा वही फ़िल्मका संगीत ओम झा ने दिया है। गाने को लेखन प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, टुन टुन यादव और रवि भूषण ने किया है।

छायांकन रवि चन्दन और जहाँगीर सय्यद ने किया है। संकलन गोविन्द दुबे, मारधार दिलीप यादव और हीरा यादव, कोरिओग्राफर रामदेवन, कला महेंद्र सिंह विजय दास है। फिल्म 25 नवंबर से यूपी बिहार में रिलीज हो रही है जिसे फिल्म  बितरक प्रांशुल मैजिक मूमेंट के प्रवीण सिन्हा रिलीज कर रहे है .

टॅग्स :रवि किशनगोरखपुरउत्तर प्रदेशभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल