लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक आउट, पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी करेंगे धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 19:18 IST

शुभ धनतेरसः पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी एक समय बेहद पसंद की जाती थी। दर्शकों ने दोनों को खूब प्यार दिया और दोनों की हर फ़िल्म व गाने हिट रहे।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे अरसे बाद पवन और काजल एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है।

भोजपुरी का इंटरनेशनल एक्लेमड गाना छलकत हमरो जवनिया की सुपर हिट जोड़ी पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग काजल राघवानी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नज़र आने वाले है, जिसकी दस्तक हो चुकी है। शुभ धनतेरस पर आज इस जोड़ी की अपकमिंग फ़िल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया, जो अब वायरल होने शुरू हो गया है।

लंबे अरसे बाद पवन और काजल एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। इसको लेकर फ़िल्म पंडितों ने ये कहना शुरू कर दिया है कि भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है। पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी एक समय बेहद पसंद की जाती थी। दर्शकों ने दोनों को खूब प्यार दिया और दोनों की हर फ़िल्म व गाने हिट रहे।

लेकिन एक वक्त के बाद दोनों की राहें जुदा हो गयी। मगर अब वे फिर से साथ आ रहे है, जिसका इंतज़ार उनके साझे फैंस के साथ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस को भी बेसब्री से होगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी आएगा। लेकिन उससे पहले हम बात फ़िल्म के ट्रेलर की कर लेते हैं। इस फिल्म का ट्रेलर एवरेस्ट भोजपुरी चैनल पर रिलिज होगी। 

गीता देवतोष सिने विजन प्रस्तुत पवन और काजल की फ़िल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक बेहद रोमांटिक है। कह सकते हैं कि यह जोड़ी रोमांटिक फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमबैक कर रही है। फ़िल्म के पोस्टर में 3 शेड्स हैं। एक शेड्स में दोनों बाइक पर भी नज़र आये हैं।

यानी फ़िल्म में रोमांस के साथ रोमांच का भी तड़का लगता हुआ मालूम पड़ता है। शायद यही वजह है कि फ़िल्म के पोस्टर ने सबकी उत्सुकता बढा दी है। फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह और निर्देशक जगदीश शर्मा हैं। फ़िल्म 'कइसे हो जाला प्यार' के शानदार गानों में संगीत छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद सिंह ने दिया है।

गीतकार आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौके और विनय निर्मल हैं। कहानी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संकलन दिनेश का है। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह और  सह निर्देशक ललित शुक्ला, अब्दुल रहमान और संजू बिष्ट है। आर्ट नाजिर शेख, एक्शन मल्लेश और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं।

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरी गानाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल