लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: ज्वाला गुट्टा का नाम वोटर लिस्ट से 'गायब', ट्विटर पर भड़कते हुए उठाए 'निष्पक्षता' पर सवाल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2018 16:12 IST

Jwala Gutta: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपना नाम मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है

Open in App

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने वोटर लिस्ट से कथित तौर पर अपना नाम गायब होने की वजह से, शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनावों में वोट न डाल पाने को लेकर नाराजगी जताई है। 

अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर एक वीडियो संदेश में गुट्टा ने कहा, 'मैंने चेक किया था (नाम) और तभी आज (वोट देने) गई थी और मेरा नाम गायब था। मेरे पिता और बहन का नाम जब हमने ऑनलाइन चेक किया था तभी से गायब है।'अपना नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि पिछले 12 सालों से एक ही जगह का निवासी होने के बावजूद उनका नाम क्यों हटाया गया। गुट्टा ने कहा है कि अगर किसी का नाम हटाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को इसके बारे में सूचना दी जानी चाहिए। हालांकि गुट्टा ने कहा कि उनकी मां का नाम वोटर लिस्ट में था और उन्होंने वोट डाला। 

ज्वाला ने एक और ट्वीट में कहा, 'ऑनलाइन चेक करने के बाद वोटर लिस्ट से अपना नाम गायब देखकर मैं हैरान हूं।' 

एक और ट्वीट में उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकते हैं जब लोगों के नाम मतदाता लिस्ट से रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे हैं।'ज्वाला के पिता क्रांति गुट्टा ने कहा कि एक महीने पहले ज्वाला का नाम वोटर लिस्ट में था। उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन वोटर के तौर पर अपना नामांकन कराने की उनका प्रयास सफल नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र हैदराबाद के बंजारा हिल्स में स्थित है। 

ज्वाला गुट्टा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स सहित देश के लिए कई इंटरनेशनल खिताब जीते हैं।

टॅग्स :ज्वाला गुट्टातेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTelangana Municipal Elections 2026: 2996 वार्डों में मतदान जारी, बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस में कांटे की टक्कर

भारततेलंगाना चुनाव आयोगः 12733 ग्राम पंचायत, 5749 एमपीटीसी और 565 जेडपीटीसी पर पड़ेंगे वोट, 1,67,03,168 मतदाता डालेंगे मत, 5 चरण में मतदान, देखिए तिथिवार शेयडूल

भारतTelangana Legislative Council Elections 2025: अभिनेत्री विजयाशांति, अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को टिकट?, कांग्रेस ने 3 प्रत्याशी की घोषणा की, देखें लिस्ट

भारतTelangana MLC Elections Results 2025: तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका?, भाजपा-निर्दलीय ने एमएलसी चुनाव में मारी बाजी

भारतPM Modi Telangana: ...'मैं आपके प्यार का भूखा हूं', तेलंगाना में पीएम मोदी ने कहा- 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार...

बैडमिंटन अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील