लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने ससुर प्रकाश पादुकोण के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, शेयर की 40 साल पुरानी ऐतिहासिक फोटो

By सुमित राय | Updated: March 24, 2020 08:56 IST

40 साल पहले भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने भारतीय बैडमिंटन की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर ने अपने सुसर के लिए एक इमोशनल मैसेज के साथ 40 साल पुरानी फोटो शेयर की है।प्रकाश पादुकोण ने 40 साल पहले ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी।वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने 40 साल पहले ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी और वह यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सुसर प्रकाश पादुकोण के लिए एक इमोशनल मैसेज के साथ 40 साल पुरानी फोटो शेयर की है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, आज ही के दिन 40 साल पहले, प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी थी। उन्होंने लंदन के वेम्बले एरिना में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप जीती, जिससे भारतीय खेलों का इतिहास बना। एक अभूतपूर्व, ऐतिहासिक जीत जो समय के इतिहास में हमेशा के लिए चमकती रहेगी।

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी अपने पिता के लिए एक मैसेज शेयर किया था। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा था, 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह योगदान अतुलनीय है। आपके अंदर दूसरों को प्रेरित करने वाला समर्पण, अनुशासन, प्रतिबद्धता और सालों की कड़ी मेहनत के लिए ढेर सारा आभार...हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमें आप पर गर्व है, आपको ढेर सारा आभार...'

बता दें कि प्रकाश पादुकोण ने 23 मार्च 1980 को इंग्लैंड की धरती पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था और पहली बार भारत के लिए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

1980 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला प्रकाश पादुकोण और इंडोनेशिया के धुरंधर बैडमिंटन खिलाड़ी लिएम स्वी किंग के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में प्रकाश पादुकोण ने लिएम स्वी किंग को सीधे सेटों में 15-3, 15-10 से शिकस्त दी थी।

प्रकाश पादुकोण ने इसके बाल साल 1981 में भी अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे, लेकिन वहां उनको इंडोनेशिया के लिएम स्वी किंग के सामने हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में लिएम ने प्रकाश पादुकोण को 11-15, 15-4, 15-6 से हरा दिया।

टॅग्स :प्रकाश पादुकोणरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणखेल समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बैडमिंटन अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया