लाइव न्यूज़ :

मलेशिया ओपन: भारत के लिए दोहरा झटका, सेमीफाइनल में हारे सिंधु-श्रीकांत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 30, 2018 15:00 IST

Malaysia Open: मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत हार गए हैं

Open in App

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी  श्रीकांत शनिवार को मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में क्रमशः महिला और पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में हार गए। 700,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में श्रीकांत को जापान के केंटो मोमोटा ने सीधे सेटों में 13-21, 13-21 से हराया।

तो वहीं पीवी सिंधु दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन ताइवान की ताई जु-यिंग से  15-21, 21-19, 11-21 से हार गईं। सेमीफाइनल में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता कैरोलिना मारिन को हराने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ताई जु के खिलाफ तीन सेट तक चले मुकाबले में टिक नहीं पाईं।

सिंधु ने पहला सेट 15-21 से गंवाने के बाद दूसरे सेट में वापसी करते हुए 21-19 से जीत हासिल की। लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में ताई जु ने सिंधु को बिना कोई मौका दिए 21-11 से जीत हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। 

पढ़ें: मलेशिया ओपन: साइना नेहवाल का सफर प्री-क्वॉर्टर में खत्म, जापानी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में हराया

वहीं अप्रैल में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बनने वाले श्रीकांत सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी मोमोटा के खिलाफ अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी मोमोटा ने श्रीकांत को 42 मिनट चले मुकाबले में 13-12, 13-21 से मात देते हुए यहां अपनी लगातार 21वीं जीत दर्ज की।

टॅग्स :पीवी सिंधुकिदांबी श्रीकांतबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला