मलेशिया ओपन: साइना नेहवाल का सफर प्री-क्वॉर्टर में खत्म, जापानी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में हराया

By भाषा | Published: June 28, 2018 03:03 PM2018-06-28T15:03:36+5:302018-06-28T15:05:47+5:30

Saina Nehwal: स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल मलेशिया ओपन के प्री-क्वॉर्टर में जापानी खिलाड़ी यामागुची से हार गई हैं

Saina Nehwal bows out in Malaysia Open vs Japan's Akane Yamaguchi | मलेशिया ओपन: साइना नेहवाल का सफर प्री-क्वॉर्टर में खत्म, जापानी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में हराया

साइना नेहवाल

कुआलालम्पुर, 28 जून: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर गुरुवार को यहां मलेशिया ओपन से बाहर हो गईं। 

पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को कुआलालम्पुर के उपनगरीय इलाके बुकित जलील में स्थित एक्जियाटा एरिना में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने 15-21, 13-21 से हरा दिया। 

पिछले सात मुकाबलों में साइना लगातार छठी बार जापानी खिलाड़ी से हारी हैं। साइना ने 2014 में चाइना ओपन में पहली और आखिरी बार यामागुची को हराया था। 

पढ़ें: साइना-सिंधु के बीच फिर मनमुटाव? गोपीचंद दोनों को अलग-अलग दे रहे हैं ट्रेनिंग

यामागुची ने पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए साइना पर 9-2 से बढ़त बना ली। हालांकि साइना ने अंकों की खाई पाटते हुए मुकाबला 10-11 पर ला दिया, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने फिर से 18-11 की बढ़त बना ली और आखिरकार गेम अपने नाम कर लिया। 

पढ़ें: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने चुना साल का बेस्ट प्लेयर

दूसरे गेम में यामागुची ने एक बार फिर से 8-2 की बढ़त बना ली और आगे गेम जीतते हुए 7,00,000 डॉलर इनामी राशि वाले वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। 

Web Title: Saina Nehwal bows out in Malaysia Open vs Japan's Akane Yamaguchi

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे