लाइव न्यूज़ :

थॉमस और उबेर कप फाइनल में भारत की अगुवाई करेंगे पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत, बी साइ प्रणीत ने नाम लिया वापस

By भाषा | Updated: September 10, 2020 21:42 IST

थॉमस कप में भारत ग्रुप सी में डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ हैं, वहीं उबेर कप में भारत ग्रुप डी में चीन, जर्मनी और फ्रांस के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत थॉमस और उबेर कप फाइनल में भारत की 20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम की अगुवाई करेंगे। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत ने घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है।

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत अगले महीने थॉमस और उबेर कप फाइनल में भारत की 20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम की अगुवाई करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत ने घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। एकल में दारोमदार पारूपल्ली कश्यप और फार्म में चल रहे लक्ष्य सेन पर होगा। युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी और ध्रुव कपिला और एम आर अर्जुन को कृष्णा प्रसाद गारागा के साथ चुना गया है।

उबेर कप में महिला टीम की अगुवाई सिंधु करेंगी, जिन्होंने पहले टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था लेकिन बाइ अध्यक्ष हेमंत विश्व सरमा के दखल के बाद खेलने को राजी हुई। टीम में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल और राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी हैं।

थॉमस कप में भारत ग्रुप सी में डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ हैं। उबेर कप में भारत ग्रुप डी में चीन, जर्मनी और फ्रांस के साथ है, हालांकि 14 बार की चैम्पियन चीन ने अभी खेलने की पुष्टि नहीं की है।

टीमें इस प्रकार हैं:

थॉमस कप : किदाम्बी श्रीकांत, पारूपल्ली कश्यप, लक्ष्य सेन, शुभांकर डे, सिरिल वर्मा, मनु अत्री, बी सुमीत रेड्डी, एम आर अर्जुन, ध्रुव कपिला, केपी गारागा।

उबेर कप : पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, आकार्शी कश्यप, मालविका बंसोड, अश्विनी पोनप्पा, पूजा डांडु, संजना संतोष, पूर्विषा एस राम, जे मेघना।

डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स : किदाम्बी श्रीकांत, साइना नेहवाल, लक्ष्य सेन, अश्विनी पोनप्पा, पीवी सिंधु, एन सिक्की रेड्डी।

टॅग्स :पी वी सिंधुकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला