लाइव न्यूज़ :

भारत की उम्मीदों को लगा झटका, लक्ष्य सेन और साइना आल इंग्लैंड से बाहर

By भाषा | Updated: March 12, 2020 21:53 IST

पुरुष एकल में बुधवार को पी कश्यप पहले दौर के मुकाबले के बीच से हट गए जबकि बी साइ प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा जब वह जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ शिकस्त के साथ आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के महिला एकल के पहले दौर से बाहर हो गईं जबकि लक्ष्य सेन पुरुष एकल के दूसरे दौर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से सीधे गेम में पराजित हो गये।

साइना को बुधवार को दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ सिर्फ 28 मिनट में 11-21 8-21 से हार झेलनी पड़ी। सेन को पुरुष एकल के 45 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में दूसरे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर से 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हांगकांग के च्युक यू ली को 59 मिनट चले पहले दौर के कड़े मुकाबले में 17-21 21-8 21-17 से हराया था।

साइना बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 46267 अंक के साथ 20वें स्थान पर चल रही हैं और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को 2020 तोक्यो खेलों में जगह बनाने के लिए 28 अप्रैल की कट आफ तारीख तक शीर्ष 16 में जगह बनानी होगी। साइना को ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। आगामी हफ्तों में इस भारतीय खिलाड़ी को स्विस ओपन (17 से 22 मार्च), इंडिया ओपन (24 से 29 मार्च) और मलेशिया ओपन (21 मार्च से पांच अप्रैल) में हिस्सा लेना है।

जापान की खिलाड़ी के खिलाफ साइना की 11 मुकाबलों में यह नौवीं हार है। वह मौजूदा सत्र में तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुईं। साइना की हार के साथ महिला एकल में विश्व चैंपियन पीवी सिंधू भारत की एकमात्र उम्मीद बची हैं। सिंधू ने बुधवार को अमेरिका की बेइवेन झेंग को सीधे गेम में हराया था।

पुरुष एकल में बुधवार को पी कश्यप पहले दौर के मुकाबले के बीच से हट गए जबकि बी साइ प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा। कश्यप ने सिर्फ एक मिनट बाद ही शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ मुकाबले से हटने का फैसला किया। वह उस समय 0-3 से पीछे थे। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई जब सी वेई झेंग और या कियोंग हुआंग की शीर्ष वरीय जोड़ी उस समय मुकाबले से हट गई जब 4-5 से पीछे थी।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020साइना नेहवालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला