लाइव न्यूज़ :

चाइना ओपन की नाकामी को भुलाकर कोरिया ओपन में उतरेंगी पीवी सिंधु

By भाषा | Updated: September 24, 2019 07:20 IST

Open in App

विश्व चैंपियन पीवी सिंधु चीन ओपन के शुरू में बाहर होने की निराशा से उबरकर मंगलवार से इंचियोन (कोरिया) में शुरू होने वाले कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर का खिताब जीतने के लिये अपनी कवायद शुरू करेगी।

विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पिछले सप्ताह चीन ओपन सुपर 1000 के दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार गयी थी। कोरिया ओपन में 2017 की विजेता 26 वर्षीय भारतीय को अब इसे भुलाकर इंचियोन में 400,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट पर ध्यान देना होगा जिसमें उनका पहला मुकाबला अमेरिका की बीवेन झांग से होगा।

सिंधु ने बीवेन को बासेल में विश्व चैंपियनशिप में हराया था लेकिन उन्हें चीन में जन्मी शटलर के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पिछले साल बीवेन ने दो बार सिंधू को हराया था। पहले दौर में जीत के बाद सिंधू को चोचुवोंग से बदला लेने का मौका मिल सकता है।

खराब फॉर्म में चल रही साइना नेहवाल भी कोरिया ओपन में फार्म में वापसी करने की कोशिश करेगी जहां उनका पहला मुकाबला कोरिया की किम गा इयुन से होगा। साइना का किम के खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 है। विश्व चैंपियनशिप में पदक का भारत के पुरुष वर्ग में 36 साल के इंतजार को खत्म करने वाले बी साई प्रणीत भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। वह चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

प्रणीत को शुरू में ही हालांकि डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पारूपल्ली कश्यप पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ेंगे। पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना पहले दौर में ताकेशी कामुरा और कीगो सोनोदा की चौथी वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी से होगा। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पहले दौर में क्वालीफायर्स से भिड़ेंगे।

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियासाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला