लाइव न्यूज़ :

BWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 19, 2021 8:33 PM

BWF Badminton Championships Final:फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यू से 15-21, 20-22 से हार गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकांत ने पहला गेम सिर्फ 16 मिनट में गंवा दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में बेहतर संघर्ष किया लेकिन लोह कीन यू ने दमदार प्रदर्शन किया और विजेता बनकर उभरे। चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

BWF Badminton Championships Final: भारत के किदांबी श्रीकांत ने स्पेन में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत जीता है। फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यू से 15-21, 20-22 से हार गए हैं। किदाम्बी श्रीकांत और युवा लक्ष्य सेन ने पदक जीते।

लक्ष्य सेन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतुष्ट नहीं है और उन्होंने अगली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने का वादा करने के साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा दिया। अल्मोड़ा के 20 साल के इस खिलाड़ी को हमवतन अनुभवी किदांबी श्रीकांत से बेहद करीबी सेमीफाइनल में 17-21, 21-14, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।

किदांबी श्रीकांत का बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार सफर रविवार को यहां सिंगापुर के लोह कीन यू से पुरुष एकल के फाइनल में सीधे गेम में हारने के बाद रजत पदक के साथ समाप्त हुआ।  श्रीकांत 43 मिनट तक मुकाबले को 15-21, 20-22 से हार गए। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पहले गेम में 9-3 से आगे थे लेकिन सिंगापुर के उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी वापसी की। 

श्रीकांत ने पहला गेम सिर्फ 16 मिनट में गंवा दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में बेहतर संघर्ष किया लेकिन लोह कीन यू ने दमदार प्रदर्शन किया और विजेता बनकर उभरे। सिंगापुर के इस 24 साल के खिलाड़ी ने पुरुष एकल स्पर्धा में इससे पहले दुनिया के नंबर एक और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन को हराकर चौंका दिया था। श्रीकांत ने शनिवार को हमवतन लक्ष्य सेन पर जीत के बाद चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांतपी वी सिंधुBadminton Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBadminton Asia Championships: पीवी सिंधू को मिली जीत, लक्ष्य सेन और श्रीकांत पहले दौर में हारे

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships title 2024: भारतीय महिलाओं ने एशिया में तिरंगा लहराया, स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, थाईलैंड को 3-2 से पराजित किया

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships 2024: हमारी बेटी किसी से कम नहीं!, महिला टीम ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में, थाइलैंड से टक्कर

अन्य खेलSatwiksairaj Rankireddy: 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, दुनिया के पहले खिलाड़ी, मलेशियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटा

अन्य खेलIndonesia Open 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन चैम्पियन बन इतिहास रचा

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला

बैडमिंटनIAS Suhas LY को Tokyo Paralympic में Silver,Badminton में भारत को 2Gold।Krishna Nagar।Suhas Yathiraj