लाइव न्यूज़ :

भारतीय बैडमिंटन संघ ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

By भाषा | Updated: August 23, 2020 18:07 IST

प्रकाश पादुकोण और सैयद मोदी के समकालीन गांधे को 1982 के एशियाई खेलों में युगल कांस्य जीतने के अलावा कोच और बीएआई अधिकारी के रूप में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा...

Open in App

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को उन छह पूर्व और वर्तमान बैडमिंटन खिलाड़ियों को बधाई दी जिन्हें 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक वर्चुअल समारोह के दौरान विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

बैडमिंटन में पहली बार छह खिलाड़ियों (पूर्व और मौजूदा) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि पूर्व शटलर प्रदीप गांधे, तृप्ति मुर्गुंडे और सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा-बैडमिंटन) को खेल में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना को द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) के लिए चुना गया है। उनकी निगरानी में भारतीय टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक के अलावा और भी कई सफलता हासिल की हैं। बीएआई के सचिव अजय सिंघानिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीएआई और इसके अध्यक्ष हिमंत बिस्व शर्मा की ओर से, मैं ध्यानचंद पुरस्कार के तीन विजेताओं के साथ कोच खन्ना सहित अन्य को बधाई देना चाहूंगा। खन्ना पैरा टीम को नई ऊंचाइयों पर ले गये।’’

मुंबई के 23 वर्षीय चिराग और अमलापुरम के रहने वाले सत्विक ने 2019 में शानदार सफलता हासिल की। इस जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में पहला सुपर 500 खिताब जीता और फिर फ्रेंच ओपन सुपर 750 के फाइनल में पहुंचे। यह भारतीय जोड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर विश्व रैंकिंग 10वें स्थान पर पहुंचने में सफल रही।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ियों से हमेशा उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद रहती है। चिराग और सत्विक को अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना शानदार हैं। वे अपने प्रदर्शन के लिए इस तरह के पुरस्कार के पात्र हैं। मुझे यकीन है कि भारतीय शटलर देश का हौसला बढ़ाते रहेंगे।’’

दो बार की दक्षिण एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुर्गुंडे को कोर्ट में अपनी शानदार प्रतिभा के लिए जाना जाता था तो वहीं तिवारी ने मान्यता प्राप्त पैरा स्पर्धाओं में नौ अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। सिंघानिया ने कहा, ‘‘ ध्यानचंद पुरस्कार पहली बार प्राप्त करना भारतीय बैडमिंटन के लिए एक विशेष क्षण है। इस तरह के सम्मान हमें हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’ भाषा आनन्द नमिता नमिता

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला