लाइव न्यूज़ :

अब वाहन उद्योग पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, उत्पादन 8.3 प्रतिशत गिरने का अनुमान

By भाषा | Updated: February 12, 2020 16:15 IST

फिच ने कहा कि चीन भारतीय वाहन उद्योग के लिये कल-पुर्जों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में चीन में तैयार कल-पुर्जों की कमी होने से भारतीय वाहन उद्योग को उत्पादन की गति कम करने या बंद करने को बाध्य होना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिच ने कहा, ‘‘चीन भारत के वाहन कल-पुर्जा जरूरत की 10 से 30 फीसदी की पूर्ति करता है। इससे पता चलता है कि भारतीय वाहन उद्योग किस तरह से चीन के कल-पुर्जों पर निर्भर है।

फिच सॉल्यूशंस ने चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण 2020 में घरेलू वाहन विनिर्माण 8.3 प्रतिशत सिकुड़ जाने का बुधवार को अनुमान व्यक्त किया है। चीन में इस वायरस का संक्रमण के फैलने के कारण वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया है।फिच ने कहा कि यदि भारत में भी वायरस का संक्रमण फैला तो यहां भी इस तरह की नीतियां अपनायी जा सकती हैं। उसने कहा कि भारत की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणाली की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में वायरस का संक्रमण फैलने की रफ्तार चीन की तुलना में अधिक होगी और घरेलू वाहन उद्योग पर अधिक व्यापक असर देखने को मिलेगा।फिच ने कहा कि चीन भारतीय वाहन उद्योग के लिये कल-पुर्जों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में चीन में तैयार कल-पुर्जों की कमी होने से भारतीय वाहन उद्योग को उत्पादन की गति कम करने या बंद करने को बाध्य होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा ‘‘इन कारणों से हम 2020 में घरेलू वाहन विनिर्माण में 8.3 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान करते हैं।वर्ष 2019 में इसमें 13.2 प्रतिशत की गिरावट रही थी।’’ फिच ने कहा, ‘‘चीन भारत के वाहन कल-पुर्जा जरूरत की 10 से 30 फीसदी की पूर्ति करता है। यदि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की बातें करें तो यह दो या तीन गुना अधिक हो जाता है। इससे पता चलता है कि भारतीय वाहन उद्योग किस तरह से चीन के कल-पुर्जों पर निर्भर है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टRoad Accident: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की पेमेंट करने कार से उतरा शख्स, ट्रक ने टक्कर के बाद घसीटा; मौत

भारतRed Fort Blast: फरीदाबाद से टैक्सी ड्राइवर हिरासत में, NIA ने घर से बरामद किया यूरिया पीसने वाला ग्राइंडर; डॉ. मुजम्मिल से कनेक्शन

भारतDelhi Car Blast: कार ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन और लाल किला आज बंद, जानें क्या चांदनी चौक रहेगा खुला?

भारतDelhi Car Blast: लाल किले के पास धमाके का श्रीनगर से कनेक्शन, जानें कैसे जुड़े साजिश के तार

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें