लाइव न्यूज़ :

जीएसटी रेट में कटौती के बाद सस्ती हो जाएंगी सेकेंड हैंड कारें

By सुवासित दत्त | Updated: January 19, 2018 14:57 IST

सेकेंड हैंड कार (Used Car) पर लगने वाले जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, छोटी सेकेंड हैंड कारों को 12 फीसदी जीएसटी के दायरे में ला दिया गया है।

Open in App

आम बजट 2018 के ठीक पहले जीएसटी काउंसिल की 25वीं मीटिंग वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में की गई। इस मीटिंग में जीएसटी काउंसिल ने करीब 20 चीजों पर लगने वाली जीएसटी में कटौती करने का फैसला लिया। इसमें सेकेंड हैंड कार (Used Car) भी शामिल है। नए फैसले के तहत सेकेंड-हैंड (Used Car) पर लगने वाली जीएसटी में कटौती की गई है। नई दरों को 25 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा।

इस फैसले के तहत सेकेंड हैंड बड़ी कार और एसयूवी को 28 फीसदी जीएसटी के दायरे से हटा कर 18 फीसदी जीसएटी के दायरे में ला दिया गया है। वहीं, छोटी सेकेंड हैंड कारों को 28 फीसदी जीएसटी के दायरे से हटा कर 12 फीसदी जीएसटी के दायरे में ला दिया गया है। इन दोनों कैटगरी पर लगने वाले सेस को पूरी तरह से हटा लिया गया है। बायो-फ्यूल्स से चलने वाली पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों को भी इसी दायरे में रखा गया है।

नई जीएसटी दरें सभी प्रकार के पुरानी गाड़ियों और सेकेंड हैंड मोटर व्हीकल पर लागू होंगी। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने एंबुलेंस पर लगने वाले सेस को भी पूरी तरह से हटा लिया है। पहले एंबुलेंस पर 15 फीसदी सेस लगता था।

टॅग्स :जीएसटीकारअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें