लाइव न्यूज़ :

बजट रेंज वाली कार! नए साल में लॉन्च हो रही हैं ये 4 नई हैचबैक गाड़ियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 17:12 IST

अभी तक चल रही अधिकांश गाड़ियां BS-4 इंजन पर बेस्ड हैं। कई दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने बाइक और स्कूटर को BS-6 एमिशन के मुताबिक अपग्रेड करना शुरू कर दिया है और कुछ कंपनियों ने तो BS-6 मॉडल वाली कार बाइक लॉन्च भी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा की आने वाली प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रॉज के भी BS-6 मॉडल को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।इस कार की टक्कर बलेनो, i20 से हो सकती है।

1 अप्रैल 2020 से देशभर में सिर्फ BS-6 एमिशन नॉर्म्स वाली गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी। इस नियम के चलते वाहन निर्माता कंपनियां गाड़ियों को BS-4 से BS-6 में अपग्रेड करने में लगी हैं। कंपनियों ने कुछ मॉडल्स को अपग्रेड कर भी लिया है। वहीं कुछ कारों के पुराने मॉडल को अपग्रेड करने की जगह कंपनियां नई कार लॉन्च करने की तैयारी में भी हैं।

मारुति और टाटा जैसी कार निर्माता कंपनियां हैचबैक कैटगरी में कुछ गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिनमें कुछ कार का इंतजार तो लंबे समय से चल रहा है। तो हम आपको बता रहे हैं उन गाड़ियों के बारे में जो नए साल यानी 2020 में लॉन्च होने वाली हैं-

सेलेरियो-2020मारुति सुजुकी की कार सेलेरियो साल 2014 से भारत की सड़कों पर दौड़ रही है। अब बीएस-6 एमिशन वाली नई सेलेरियो जून-जुलाई में लॉन्च हो सकती है। यह कार भी नई वैगनआर की तरह ही मारुति के नये हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसमें 1.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन दिये जाने चर्चा है। उम्मीद है कि सेलेरियो का सीएनजी मॉडल भी उपलब्ध कराया जाय।

इग्निस-इग्निस भी मारुति की एक हैचबैक कार है। यह कार भी अगले साल लेटेस्ट अपडेट के साथ आने वाली है। कार को नया लुक दिये जाने की चर्चा है। फिलहाल इग्निस का BS-4 वाला इंजन बेचा जा रहा है।

हालांकि मारुति ने वैगनआर को अपग्रेड कर दिया है। वैगनआर का 1.0 लीटर वाला इंजन भी BS-6 के मुताबिक अपग्रेड कर दिया गया है। अपग्रेडेशन की वजह से उसकी कीमत में भी 12 से 15 हजार रुपये तक की बढ़त हुई है।

टिआगो-बात करें टाटा की तो इसकी टिआगो BS-6 अपग्रेडेशन के साथ ही नए मॉडल में लॉन्च हो सकती है साथ ही कंपनी इस कार के डीजल मॉडल को बंद भी कर सकती है। 

अल्ट्रॉज-टाटा की आने वाली प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रॉज के भी BS-6 मॉडल को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कार नये साल से पहले ही दिसंबर महीने में लॉन्च की जा सकती है। इस कार की टक्कर बलेनो, i20 से हो सकती है।

टाटा इस कार में तीन तरह के इंजन ऑप्शन दे सकती है जिसमें एक इंजन 1.2 लीटर थ्री सिलिंडर पेट्रोल इंजन दूसरा 1.2 लीटर का ही टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। जबकि तीसरा डीजल इंजन होगा जो कि नेक्सॉन के साथ आता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार के बाजार को देखते हुये टाटा का फोकस उधर भी बराबर बना हुआ है। आने वाले साल में टाटा फिलहाल में चल रहे किसी कार का इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी सेलेरियोटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें