लाइव न्यूज़ :

70 का माइलेज देती है टीवीएस की ये बाइक, डिस्क ब्रेक की भी चिंता खत्म

By रजनीश | Updated: April 10, 2020 16:16 IST

टीवीएस का दावा है कि उनकी बाइक रेडियन में दी गई लेटेस्ट ईको थ्रस्ट टेक्नॉलॉजी के चलते अब यह अपने पुराने मॉडल के मुकाबले 15 फीसद ज्यादा माइलेज प्रदान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवीएस रेडियन के BS4 वेरिएंट का वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट कंडीशन (WMTC) में माइलेज 69.3 किलोमीटर प्रति लीटर रहा है। रेडियन में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।

युवाओं के बीच खासी पसंद की जाने वाली अपाचे बाइक बनाने वाली कंपनी टीवीएस ने अब अपनी बाइक Radeon का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 58,992 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। ये बाइक अपने पुराने BS4 मॉडल के मुकाबले 6,632 रुपये ज्यादा महंगी है। 

टीवीएस की यह बाइक डिस्क और ड्रम ब्रेक दोनों वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। जहां इसके ड्रम वेरिएंट को 61,992 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं इसके स्पेशल एडिशन डिस्क वेरिएंट की कीमत 64,992 रुपये है। बाइक में ईको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। 

कंपनी का दावा है कि बाइक में दी गई लेटेस्ट ईको थ्रस्ट टेक्नॉलॉजी के चलते अब यह अपने पुराने मॉडल के मुकाबले 15 फीसद ज्यादा माइलेज प्रदान करती है।टीवीएस रेडियन के BS4 वेरिएंट का वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट कंडीशन (WMTC) में माइलेज 69.3 किलोमीटर प्रति लीटर रहा है। जबकि रियल टेस्ट कंडीशन में यह 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आसानी से प्रदान करती है। 15 फीसद ज्यादा माइलेज के दावे के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बाइक अब 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। 

रेडियन में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह 7350rpm पर 8.19PS की पावर और 4500rpm पर 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 4-स्पीड गियर ऑप्शन के साथ आती है।

बाइक के ज्यादातर फीचर्स इसके पुराने मॉडल वाले ही हैं लेकिन बीएस6 में कंपनी ने हेलोजन यूनिट और एक एलईडी डीआरएल दिया है। इस बाइक की टक्कर बजाज की प्लैटिना और हीरो स्पलेंडर प्लस से होगी। 

टॅग्स :टीवीएसबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें