लाइव न्यूज़ :

भारत में डीज़ल इंजन ऑप्शन में नहीं आएगी Toyota Yaris !

By सुवासित दत्त | Updated: February 21, 2018 14:27 IST

Toyota Yaris मई 2018 तक भारतीय बाज़ार में कदम रख सकती है।

Open in App

ऑटो एक्सपो 2018 में Toyota ने अपनी नई कार Yaris को शोकेस किया था। Toyota Yaris का सीधा मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Maruti Suzuki Ciaz से होगा। Toyota Yaris को मई तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है।

ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी ने Yaris के पेट्रोल वर्जन को शोकेस किया था। खबर ये आ रही थी कि कंपनी Toyota Yaris का डीज़ल वर्जन भी भारत में लॉन्च करेगी। लेकिन, ताज़ा खबरों की मानें तो ये कहा जा रहा है कि कंपनी Toyota Yaris के डीज़ल इंजन को भारत में लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि, इस बात पर अभी तक संशय बना हुआ है। 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में कंपनी ने 1.5-लीटर, 108hp, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन वाली Toyota Yaris को पेश किया था।

बताया जा रहा है कि कंपनी भारत में BS-VI इंजन बनाने को लेकर दुविधा में है। BS-VI डीज़ल इंजन की कीमत ज्यादा हो सकती है जिसको लेकर कंपनी Yaris के डीज़ल वर्जन को भारत में लॉन्च नहीं करने का मन बना रही है। दूसरी वजह ये भी है कि कंपनी को ऐसा लगता है कि भारतीय ग्राहक इन दिनों डीज़ल कारों से ज्यादा पेट्रोल कारों को पसंद करने लगे हैं।

Toyota Yaris 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। इस कार में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए जाएंगे। Toyota Yaris की अनुमानित कीमत 8.5 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। कार को मई तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :टोएटानई कारकारसेडान सेगमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें