लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन विवाद के बाद चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग तेज, ये हैं ‘मेड इन इंडिया’ कारें

By रजनीश | Updated: June 19, 2020 10:38 IST

भारत के स्मार्टफोन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक बाजार को देखें तो यहां चीनी प्रॉडक्ट की भरमार है। कई चीनी एप भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इन एप को लोग फोन से हटाने की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा यूटिलिटी व्हीकल (UV) बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध कार कंपनी है। स्कॉर्पियो, बोलेरो जैसी इसकी गाड़ियां टायर 2 और टायर 3 इलाकों में काफी पसंद की जाती हैं। टाटा कंपनी भी भारतीय कार निर्माता कंपनी है। टाटा ज्यादातर एसयूवी कारों के लिए पहचानी जाती है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सेनाओं की हिंसक झड़प होने के साथ चीन को सबक सिखाने का फैसला कर लिया गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सेना मुस्तैद है। चीन की इस धोखेबाजी के बाद भारत में चीनी प्रॉडक्ट के बहिष्कार की चर्चा भी तेज है। ऐसे में हम आपको ऐसी भारतीय कार निर्माता कपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी लोकप्रिय भी हैं..

महिंद्रामहिंद्रा यूटिलिटी व्हीकल (UV) बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध कार कंपनी है। स्कॉर्पियो, बोलेरो जैसी इसकी गाड़ियां टायर 2 और टायर 3 इलाकों में काफी पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ने पिछले साल फरवरी में एसयूवी कार XUV300 लॉन्च किया था। इस कार को NCAP क्रैशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग भी मिली। इसके साथ ही महिंद्रा ने MPV कैटेगरी में मराजो कार लॉन्च किया है।

टाटाटाटा कंपनी भी भारतीय कार निर्माता कंपनी है। टाटा ज्यादातर एसयूवी कारों के लिए पहचानी जाती है। बीते कुछ सालों में टाटा ने हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी बेहतरीन कारें लॉन्च की हैं।

मारुति सुजुकीमारुति जापान की कंपनी सुजुकी के साथ मिलकर कार निर्माण करती है। मारुति के देश में कई प्लांट गुरुग्राम और मानेसर में हैं। मारुति की एस-प्रेसो कार मेक इन इंडिया पर आधारित है। इसके साथ ही कंपनी ने बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर के मॉडल को भी देश में ही निर्मित किया है। इन कारों को कंपनी देश में बनाकर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। 

इन सब के अलावा फोर्ड, टोयोटा जैसी कुछ अन्य कार निर्माता कंपनियां हैं जो पूरी तरह से अपनी कुछ कारों का भारत में निर्माण करती हैं। यहां निर्माण के बाद इन कारों को दूसरे देशों में निर्यात के लिए भेजा जाता है।

टॅग्स :कारटाटामहिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें