लाइव न्यूज़ :

लोगों के दिलों पर राज करने वाली यह कार, अब देखने को भी नहीं मिलेगी टाटा सफारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 16:50 IST

टाटा अपनी लोकप्रिय एसयूवी सफारी स्टॉर्म को बंद कर नई एसयूवी लाने की योजना पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि टाटा ने यह फैसला सुरक्षा मानकों और BS-6 को देखते हुये लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसफारी स्टॉर्म में 2.2 लीटर का 4 लीटर DOHC डीजल इंजन दिया जा रहा था। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल ऑप्शन के साथ आ रही है।

टाटा कंपनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुये एसयूवी सफारी का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी ने अब इस कार का डीलरशिप्स से ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। यह कार एक दौर में भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने एसयूवी कारों में से एक है। लोगों में इस कार को लेकर जबरदस्त क्रेज था।

टीम बीएचपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपनी डीलरशिप से कह दिया है कि वो कोई नई बुकिंग न लें। सिर्फ वही सफारी स्टॉर्म बेची जाएंगी जो वेयरहाउस मे हैं।

डीलर्स ने सफारी स्टॉर्म की टेस्ट ड्राइव का ऑफर देना भी बंद कर दिया है। यह कार साल 2012 में लॉन्च की गई थी। बिक्री के मामले में भी यह कार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी। 

इस कार में 2.2 लीटर का 4 लीटर DOHC डीजल इंजन दिया जा रहा था। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल ऑप्शन के साथ आती थी। दोनों ही मॉडल 4X4 ड्राइव सिस्टम के साथ आती थी।

कंपनी एक नए फ्लैगशिप एसयूवी मॉडल पर काम कर रही है। नई एसयूवी हैरियर की तरह ही 7 सीटर होगी जो फरवरी 2020 तक लॉन्च की जा सकती है। इसके साथ ही टाटा अपनी पहली प्रीमियम हैचबैक कार लॉन्च करने की भी तैयारी में लगी है। कंपनी टाटा अल्ट्रॉज को जनवरी में लॉन्च करेगी।

टॅग्स :टाटाएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें