लाइव न्यूज़ :

बलेनो, आई20 को पछाड़ने आ गई टाटा अल्ट्रॉज, जानें क्या हैं खास फीचर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 09:32 IST

अल्ट्रॉज के पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। यह कार टाटा की नई इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज को सपोर्ट करती है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा अल्ट्रॉज कार को हाल ही में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले थे।अपने सेगमेंट में आने वाली यह पहली कार है जिसके दरवाजे 90-डिग्री से भी ज्यादा खुल जाते हैं। 

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज (Tata Altroz) को भारत में लॉन्च कर दिया। इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 9.29 लाख रुपये है। मार्केट में इसका कॉम्पिटिशन मारुति सुजुकी की बलेनो (Baleno) और ह्युंडई की एलीट आई20 (Elite i20) से होगा। 

टाटा अल्ट्रॉज कार को हाल ही में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले थे। कंपनी ने कहा कि क्रैश टेस्ट से पता लगता है कि यह भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। कंपनी ने BS6 इंजन के साथ ही टाटा नेक्सॉन, टाटा टियागो और टाटा टिगोर तीनों ही कारों का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है।

बात करें टाटा अल्ट्रॉज पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह कार XE, XM, XT, XZ, XZO वैरियंट में आती है। कार के पेट्रोल इंजन के बेस वेरियंट (XE) की कीमत 5.29 लाख रुपये और टॉप वेरियंट (XZO) की कीमत 7.69 लाख रुपये है। कार के डीजल इंजन के बेस वेरियंट (XE) की कीमत 6.99 लाख रुपये और टॉप वेरियंट (XZO) की कीमत 9.29 लाख रुपये है।

टाटा अल्ट्रॉज को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। एक तो इसमें टियागो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जबकि दूसरा डीजल इंजन है और यह नेक्सॉन वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन 85 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क व डीजल इंजन 89 bhp की पावर और 200 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

अल्ट्रॉज के पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। यह कार टाटा की नई इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज को सपोर्ट करती है। अपने सेगमेंट में आने वाली यह पहली कार है जिसके दरवाजे 90-डिग्री से भी ज्यादा खुल जाते हैं। 

कार में 7-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो अल्ट्रॉज में प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल, फ्रंट और रियर फॉग लैम्प और रियर डिफॉगर जैसे सभी लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :टाटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें