लाइव न्यूज़ :

तो अब आएगी सोनी की इलेक्ट्रिक कार, चौंक गईं कार कंपनियां, देखें तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 16:03 IST

सोनी ने इस कॉन्सेप्ट कार में 360 डिग्री रिआलिटी ऑडियो सिस्टम देगा हर सीट के लिए लगाए गए स्पीकर्स के ज़रिए यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार को नए डिजाइन वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे ऑटोमोटिव सप्लायर मैग्ना (Magna) ने तैयार किया है।विजन S सेडान 4सीटर कार है, जिसमें 200 kW के दो इंजन इंजन लगे हैं और यह 0 से 62 किमी की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है।

दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक सोनी (SONY) ने अपनी कार पेश कर सबको चौंका दिया। इन दिनों अमेरिका के लॉस वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2020 चल रहा है। इस शो में दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने भविष्य के प्रोडक्ट्स पेश करती हैं। इसी शो में सोनी ने Vision S कॉन्सैप्ट इलेक्ट्रिक कार पेश किया।

सोनी विजन S एक इलैक्ट्रिक सेडान है। सोनी की इस कार में सीएमओएस इमेज सेंसर और टीओएफ सेंसर्स को मिलाकर कुल अंदर और बाहर 33 तरह के सेंसर्स दिए गए हैं। इन सेंसर्स की मदद से कार में बैठे हुए और इसके इर्द-गिर्द लोगों और वस्तुओं को ये कार पहचानने और डिटेक्ट करने का काम कर पाती है। इसके साथ ही इसमें मल्टीपल वाइडस्क्रीन डिस्प्ले, 360 डिग्री ऑडियो, कनेक्टिविटी फीचर के साथ ब्लैकबेरी और बॉश जैसी कंपनियों के भी कुछ फीचर दिए गए हैं। 

इस कार को नए डिजाइन वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे ऑटोमोटिव सप्लायर मैग्ना (Magna) ने तैयार किया है। हेडलाइट्स की डिजाइन देखने से यह कार पोर्शे (Porsche) जैसी लगती है। विजन S कार के डैशबोर्ड पर एक स्क्रीन लगी है। जो काफी हद तक चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Byton की कार में दिखने वाले डिस्प्ले जैसा है। साथ ही, पीछे बैठने वाले लोगों के लिए आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर स्क्रीन्स दी गई हैं।

विजन एस में सोनी की इमेजिंग और सेंसिंग तकनीक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेलिकम्यूनिकेशन और क्लाउड तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सोनी ने इस कॉन्सेप्ट कार में 360 डिग्री रिआलिटी ऑडियो सिस्टम देगा हर सीट के लिए लगाए गए स्पीकर्स के ज़रिए यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

कंपनी के सीईओ Kenichiro Yoshida ने बताया कि इस प्रोटोटाइप में भविष्य की मोबिलिटी को दर्शाया गया है। इस कार में एडवांस सेफ्टी सिस्टम लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में सैंसर्स के चलते यह सेल्फ ड्राइविंग कैपेबिलिटीज से भी लैस किया जा सकता है।
 विजन S सेडान 4सीटर कार है, जिसमें 200 kW के दो इंजन इंजन लगे हैं और यह 0 से 62 किमी की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 149 मील प्रति घंटा है।

टॅग्स :सोनीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें