लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को महंगी कारों से ज्यादा अपनी ई-साइकिल से है प्यार

By सुवासित दत्त | Updated: December 27, 2017 12:43 IST

सलमान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 'Being Human' ई-साइकिल स्टोर भी खोले हैं। जहां इसी ब्रांड की ई-साइकिल बेची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान का आज 52वां जन्मदिन हैसलमान अपने Being Human फाउंडेशन के तहत कई प्रोग्राम चलाते हैं

बॉलीवुड के 'दबंग' कहे जाने वाले सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। लेकिन, इस उम्र में भी सलमान उतने ही फिट हैं जितना कोई 30-35 साल की उम्र में भी नहीं होता। सलमान की लव, लाइफ और ब्रेकअप की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी।आप ये भी जानते होंगे कि सलमान महंगी कारों को भी उतना ही प्यार करते हैं जितनी वो अपनी 'गर्लफ्रेंड्स' को करते थे। लेकिन, आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि सलमान मंहगी लग्ज़री कारों से भी ज्यादा अपनी ई-साइकिल से प्यार करते हैं और इस उम्र में उनके फिट होने की सीक्रेट के पीछे उनकी साइकिल का बड़ा योगदान है।

सलमान खान इन दिनों इलेक्ट्रिक साइकिल और हेल्थी लाइफस्टाइल को प्रोमोट करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सलमान ने अपनी ट्रेडमार्क कंपनी 'Being Human' के तहत हाल ही में ई-साइकिल की एक रेंज लॉन्च की है। सलमान कभी-कभार अपने बांद्रा स्थित घर के आसपास अपनी ई-साइकिल चलाते दिख जाते हैं। इसके अलावा सलमान इलेक्ट्रिक साइकिल के ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रहे हैं।

सलमान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 'Being Human' ई-साइकिल स्टोर भी खोले हैं। जहां इसी ब्रांड की ई-साइकिल बेची जा रही है। सलमान की इस साइकिल की एक झलक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल वंस अगेन' में भी देखने को मिली थी। इससे पहले मुंबई में BMC द्वारा तैयार किए गए साइकिल ट्रैक को भी प्रमोट करने सलमान पहुंचे थे।

इसके अलावा सलमान, केंद्र सरकार के साथ मिलकर भी देशभर में ई-साइकिल के प्रचार-प्रसार और लोगों को इसके प्रति जागरुक करने में जुटे हैं। केंद्र सरकार ने सलमान को ई-साइकिल प्रमोट करने के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। हम जल्द ही सलमान को दिल्ली-मेरठ के बीच बने नए साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाते देखेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सलमान खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस बात की घोषणा की थी। सलमान ने खुद नितिन गडकरी से ई-साइकिल के प्रचार-प्रसार के लिए बात की थी और इस दिशा में हर संभव मदद देने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। इसके अलावा सलमान जल्द ही 'रेस 3' में भी नज़र आने वाले हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :सलमान खानबीइंग ह्यूमनइलेक्ट्रिक साइकिलनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल