लाइव न्यूज़ :

ऑड-ईवन नियम तोड़ने पर भरना होगा 4,000 रुपये जुर्माना, पुलिस कर्मियों की 200 टीमें रखेंगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 08:29 IST

ऑड-ईवन स्कीम लागू रहने के दौरान ओला-उबर कैब चालक सर्ज चार्ज नहीं वसूल सकते। क्योंकि जब अचानक से ज्यादा लोग कैब बुक करने लगते हैं तो एप आधारित ये कैब सर्विस प्रदाता मांग को देखते हुये किराया बढ़ाते जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए सम-विषम योजना की अवधि में 61 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है।इस अवधि में 294 ट्रेनों से कुल 5100 फेरे लगाए जाएंगे।

दिल्ली में आज से ऑड-ईवन स्कीम लागू हो गई है। यह स्कीम 15 नवंबर तक लागू रहेगी। गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार से दिल्ली में इस योजना को लागू इस करने के लिये पुलिस 200 टीमों को तैनात करेगी। नियम का उल्लंघन करने वाले पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की यह राशि पिछले बार से दोगुनी है। पिछले साल के ऑड-ईवन स्कीम के दौरान जुर्माने की रकम 2,000 रुपये थी।

ऑड-ईवन स्कीम सुबह आठ बजे से लागू है। पहले दिन केवल सम संख्या वाले निजी वाहनों को चलने की अनुमति होगी। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (ट्रैफिक) ताज हुसैन ने कहा, ‘‘ हम सम-विषम योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पूरे शहर में 200 टीमों को तैनात करेंगे।’’ अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक टीम में चार पुलिस कर्मी होंगे जो सम-विषम योजना का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगे और उनपर कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

यातायात पुलिस के हवलदार और इससे ऊपर के अधिकारियों, उपमंडलीय अधिकारी, तहसीलदार और दिल्ली परिवहन निगम में सहायक यातायात निरीक्षक से ऊपर स्तर के अधिकारी को चालान करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

सम-विषम योजना 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक लागू रहेगी। ऐसे निजी वाहन जिनकी पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक विषम है (जैसे 1,3,5,7 और 9) उनके चलने पर 4,6,8,12 और 14 नवंबर को रोक रहेगी। इसी प्रकार जिन निजी वाहनों के पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक सम होगा (0,2,4,6,8) उनकों सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक 5,7,9,11,13 और 15 नवंबर को सड़कों पर नहीं चलाया जा सकेगा। 

यह प्रतिबंध दिल्ली में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर भी लागू होगा। दिल्ली सरकार ने सम-विषम व्यवस्था के दौरान 2000 निजी बसों की सेवाएं लेने की योजना पर काम कर रही थी जिसमें उसे आंशिक सफलता मिली है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक 837 निजी बसों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह संख्या एक हजार तक जा सकती है क्योंकि पंजीकरण के लिए कुछ घंटे बाकी हैं।’’ 

दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए सम-विषम योजना की अवधि में 61 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है। इस अवधि में 294 ट्रेनों से कुल 5100 फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर योजना की कुल 5600 बसें भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। कैब संचालक ओला और उबर ने घोषणा की है कि वे योजना के दौरान किराये में बढ़ोतरी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली गंभीर वायु प्रदूषण का सामना कर रही है। रविवार दोपहर दो बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 489 पर रहा जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

टॅग्स :ओड इवन रूलवायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए