लाइव न्यूज़ :

1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी Renault की क्विड, इतनी बढ़ेगी कीमत

By भाषा | Updated: March 25, 2019 16:05 IST

Renault कंपनी क्विड की हैचबैक को 0.8 लीटर और एक लीटर पावरट्रेन के मैनुअल और आटोमेटेड ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध कराती है। दिल्ली शोरूम में क्विड की कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रुपये के बीच है।

Open in App

फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो ने अगले महीने से भारत में अपने Kwid मॉडल की कीमत तीन प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह बढ़ती उत्पादन लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह कदम उठा रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह कीमत वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। 

Renault कंपनी क्विड की हैचबैक को 0.8 लीटर और एक लीटर पावरट्रेन के मैनुअल और आटोमेटेड ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध कराती है। दिल्ली शोरूम में क्विड की कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रुपये के बीच है।

रेनो ने हाल मे Kwid को विभिन्न एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स के जरिये अद्यतन किया है। इनमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (एबीएस और ईबीडी) और ड्राइवर एयरबैग शामिल हैं। 

पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने अप्रैल से अपने वाहनों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :रेनो क्विडकारटाटा मोटर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें