लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच जब कंपनियां कर रही हैं कर्मचारियों की छंटनी, रेनो ने दी खुशखबरी, प्रमोशन के साथ ही मिलेगा पिछले साल से ज्यादा इंक्रीमेंट

By रजनीश | Updated: June 5, 2020 13:24 IST

कार निर्मता कंपनी रेनो की निसान और भारत में आरएंडी ऑर्गेनाइजेशन निसान टेक्नोलॉजी बिजनेस सेंटर में 30 फीसदी की हिस्सेदारी है। बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में बजट रेंज वाली कारों की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है और रेनो के पास कम कीमत वाली कारों की अच्छी रेंज है।

Open in App
ठळक मुद्देध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की इस वेतन बढोत्तरी का लाभ सिर्फ रेनो इंडिया के कर्मचारियों को ही मिल सकेगा।माना जा रहा है कि रेनो कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट 4-मीटर से छोटी एमपीवी कार ट्राइबर की सफलता से बेहद खुश है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया। इस लॉकडाउन का ऑटोमोबाइल कंपनियों के व्यवसाय पर काफी असर भी पड़ा। कई कंपनियों ने बताया कि अप्रैल महीने में उनकी एक भी कार की बिक्री नहीं हुई वहीं कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की तो कुछ को नौकरी से भी निकाला। ऐसे समय में फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने साहस दिखाया...

इस बुरे दौर में रेनो इंडिया ने अपने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने का फैसला किया है। कार निर्माता कंपनी रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 250 से ज्यादा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसद तक की बढ़त की जाएगी। 

नकदी संकट होने के बाद भी कंपनी 30 से ज्यादा कर्मचारियों को प्रमोशन देगी। यह प्रमोशन अगस्त 2020 से लागू होगा। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी पिछले वित्त वर्ष 2019-20 से ज्यादा है। कंपनी ने उस दौरान 10 से 12 फीसदी की वेतन में बढ़ोतरी की थी। 

माना जा रहा है कि रेनो कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट 4-मीटर से छोटी एमपीवी कार ट्राइबर की सफलता से बेहद खुश है। रेनो जल्द ही इस कार को त्योहारी सीजन के आसपास टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च करेगी।  ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की इस वेतन बढोत्तरी का लाभ सिर्फ रेनो इंडिया के कर्मचारियों को ही मिल सकेगा। बाकी रेनो की साझेदार कंपनियों के कर्मचारी इसका लाभ नहीं पा सकेंगे। 

कार निर्मता कंपनी रेनो की निसान और भारत में आरएंडी ऑर्गेनाइजेशन निसान टेक्नोलॉजी बिजनेस सेंटर में 30 फीसदी की हिस्सेदारी है। जानकारों का कहना है कि रेनो इंडिया के पास कम कीमत वाली कारों का शानदार पोर्टफोलियो है और यही उसकी मजबूती है। 

नकदी में कमी और अन्य कारणों को देखते हुए बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में बजट रेंज वाली कारों की डिमांड बढ़ेगी।

टॅग्स :रीनॉल्टकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें