लाइव न्यूज़ :

अब इस राज्य में घटी गाड़ियों की बिक्री, 15 सालों में पहली बार कम हुए नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 17:53 IST

नई गाड़ियों के कम होते रजिस्ट्रेशन का कारण तो सामने नहीं आ सका है, जबकि प्रदेश में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज में कोई बढ़ोत्तरी भी नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहारी सीजन नवरात्रि, धनतेरस, दिवाली के चलते सितंबर में नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में थोड़ा सुधार जरूर देखने को मिला था।अक्टूबर में फिर से नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में कमी आई है।

उत्तर प्रदेश में गाड़ियों के घटते रजिस्ट्रेशन को देखते हुये एक बात सामने निकलकर आई है कि गाड़ियों की बिक्री घटी है। प्राइवेट और कॉमर्शियल दोनों ही तरह के वाहनों के रजिस्ट्रेशन में कमी देखने को मिली है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि लोग पिछले साल की तुलना में इस साल कार और बाइक कम खरीद रहे हैं।

हालांकि इस बारे में नहीं पता चल सका है कि लोगों द्वारा गाड़ियां कम खरीदने का कारण है। एक आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग 12 परसेंट नये वाहनों का रजिस्ट्रेशन होता था। लेकिन इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक प्राइवेट वाहनों के रजिस्ट्रेशन में पिछले साल के मुकाबले 4.1 परसेंट की गिरावट देखी गई। 

त्योहारी सीजन नवरात्रि, धनतेरस, दिवाली के चलते सितंबर में नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में थोड़ा सुधार जरूर देखने को मिला था लेकिन अक्टूबर में फिर से नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में कमी आई है।

नई गाड़ियों के कम होते रजिस्ट्रेशन का कारण तो सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों का कहना है कि पिछले 15 सालों में राज्य में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन घटा है। जबकि राज्य में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज में कोई बढ़ोत्तरी भी नहीं की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें