लाइव न्यूज़ :

इंडियन ऑयल के चेयरमैन ने कहा इस दिन से बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, बताई ये बड़ी वजह

By रजनीश | Updated: February 28, 2020 16:24 IST

नए BS6 ग्रेड वाले ईंधन की चर्चा तभी तेज होने लगी थी जब BS6 वाहनों की चर्चा शुरू हुई थी। कहा यह भी जा रहा है कि नए बीएस6 वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल ईंधन भी BS6 ग्रेड का ही होगा। हालांकि पेट्रोल वाहनों की बात करें तो BS6 कार में  अभी मिल रहा BS4 ग्रेड का पेट्रोल इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन BS6 डीजल कार में...

Open in App
ठळक मुद्देआईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि देश की सबसे बड़ी तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी ने कम सल्फर वाले डीजल और पेट्रोल के उत्पादन को लेकर अपनी रिफाइनरी को उन्नत बनाने को लेकर 17,000 करोड़ रुपये खर्च किया है। चेयरमैन ने यह भी बताया की BS6 ग्रेड वाले ईंधन की कीमत महंगी होगी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया की कितनी वृद्धि होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह कम कार्बन उत्सर्जन वाले बीएस-6 मानकों के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति एक अप्रैल से करने को तैयार है। इससे ईंधन के खुदरा दाम में मामूली वृद्धि होगी।आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि देश की सबसे बड़ी तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी ने कम सल्फर वाले डीजल और पेट्रोल के उत्पादन को लेकर अपनी रिफाइनरी को उन्नत बनाने को लेकर 17,000 करोड़ रुपये खर्च किया है।कीमत वृद्धि के बारे में सिंह ने कहा, ‘‘ईंधन के खुदरा दाम में एक अप्रैल से वृद्धि जरूर होगी लेकिन यह मामूली होगी। एक अप्रैल से नये ईंधन की बिक्री शुरू होगी जिसमें सल्फर की मात्रा केवल 10 पीपीएम (पार्ट पर मिलियिन) होगी, जो अभी 50 पीपीएम है।’’हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कीमत में कितनी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम ग्राहकों पर बोझ नहीं डालेंगे।’’ सिंह ने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अपनी रिफाइनरी को उन्नत बनाने के लिये 35,000 करोड़ रुपये निवेश किया है। इसमें से 17,000 करोड़ रुपये अकेले आईओसी ने निवेश किया है।’’नए BS6 ग्रेड वाले ईंधन की चर्चा तभी तेज होने लगी थी जब BS6 वाहनों की चर्चा शुरू हुई थी। कहा यह भी जा रहा है कि नए बीएस6 वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल ईंधन भी BS6 ग्रेड का ही होगा। हालांकि पेट्रोल वाहनों की बात करें तो BS6 कार में  अभी मिल रहा BS4 ग्रेड का पेट्रोल इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन BS6 डीजल कार में कुछ दिनों के लिए तो ठीक है लेकिन लंबे समय तक BS4 ग्रेड का डीजल इस्तेमाल करने से इंजन में कुछ दिक्कत आ सकती है। हालांकि अभी तक कार कंपनियों और किसी अन्य संस्थाओं द्वारा इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया है।(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें