लाइव न्यूज़ :

गिरावट के दौर से गुजर रहा वाहन बाजार, यात्री गाड़ी की में 18 तो कार बिक्री में 25 प्रतिशत की कमी

By भाषा | Updated: July 10, 2019 15:07 IST

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षावधि में 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 वाहन रही जो पिछले साल जून में 80,670 वाहन थी।

Open in App

देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 वाहन रही। पिछले साल जून में यह आंकड़ा 2,73,748 वाहन था। घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बुधवार को जून के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार समीक्षावधि में कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 प्रतिशत घटी है। जून में यह आंकड़ा 1,39,628 कार रहा जो पिछले साल जून में 1,83,885 कार था।इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 9.57 प्रतिशत घटकर 10,84,598 इकाई रही जो पिछले साल इसी अवधि में 11,99,332 इकाई थी। कुल दोपहिया वाहन बिक्री जून में 11.69 प्रतिशत गिरकर 16,49,477 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 18,67,884 वाहन थी।वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षावधि में 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 वाहन रही जो पिछले साल जून में 80,670 वाहन थी। सियाम की रपट के अनुसार सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री जून में 12.34 प्रतिशत घटकर 19,97,952 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 22,79,186 वाहन थी। जून में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री घटी है।अप्रैल से जून की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 18.42 प्रतिशत घटकर 7,12,620 वाहन रही जो जून 2018 में 8,73,490 वाहन थी। वहीं सभी श्रेणियों में इस दौरान बिक्री 12.35 प्रतिशत गिरकर 60,85,406 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 69,42,742 वाहन थी।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें