लाइव न्यूज़ :

मंदी के इस दौर में भी ह्युंडई को बड़ी सफलता, इस कार की हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 07:58 IST

टाटा, महिंद्रा, ह्युंडई, मारुति जैसी कई कंपनियों को जहां मंदी के बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है वहीं भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली नई कार निर्माता कंपनी एमजी और किया को भी बिक्री के मामले शानदार सफलता मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देवेन्यू ने बिक्री के मामले में मारुति की ब्रेजा, अर्टिगा और खुद की कंपनी की क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है। वेन्यू कार 4 मीटर से छोटी कैटेगरी की SUV गाड़ी है जो 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है।

वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई की कार वेन्यू (Venue) की बिक्री से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार लोगों को अपनी तरफ आकर्षिक करने में सफल रही। देश में चल रहे आर्थिक मंदी के बीच ऑटोमोबाइल सेक्टर में जहां कई कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली वहीं वेन्यू की शानदार बिक्री हुयी। लॉन्चिंग के बाद से अब तक 75,000 से ज्यादा वेन्यू बुक की जा चुकी हैं जिनमें से 42,681 कारों की डिलिवरी की जा चुकी है।

वेन्यू ने बिक्री के मामले में मारुति की ब्रेजा, अर्टिगा और खुद की कंपनी की क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है। वेन्यू कार 4 मीटर से छोटी कैटेगरी की SUV गाड़ी है जो 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक तो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है दूसरा 1.4 लीटर डीजल इंजन है और तीसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। 3 तरह के इंजन ऑप्शन के साथ आने वाली यह कार 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स, 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रासमिशन के साथ आती है।

टाटा, महिंद्रा, ह्युंडई, मारुति जैसी कई कंपनियों को जहां मंदी के बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है वहीं भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली नई कार निर्माता कंपनी एमजी और किया को भी बिक्री के मामले शानदार सफलता मिली है। किया के ही एक बयान के मुताबिक किया मोटर्स ने 22 अगस्त को सेल्टोस के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी और अगस्त सितंबर के बीच उसने 13,990 यूनिट्स की बिक्री की है।

टॅग्स :हुंडईकारकिया मोटर्स कारपोरेशनएमजी मोटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें