लाइव न्यूज़ :

देश का सबसे तेज़ चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Praise लॉन्च, जानें कीमत

By सुवासित दत्त | Published: December 19, 2017 5:01 PM

Okinawa Praise में BLDC मोटर लगाया गया है जो 2500 वॉट का अधिकतम पावर देता है। इसके अलावा इसमें 72V/45 mAh lithium-ion बैटरी लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देOkinawa Praise देश का सबसे तेज़ चलने वाला स्कूटर हैएक बार चार्ज करने पर ये स्कूटर 170-200 किलोमीटर की दूरी तय करता है

Okinawa Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Okinawa Praise की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 59,889 रुपये रखी गई है। Okinawa Praise कंपनी की भारत में दूसरी पेशकश है। इससे पहले कंपनी ने Okinawa Ridge को लॉन्च किया था। Okinawa Praise की बुकिंग कंपनी ने 24 नवंबर 2017 से ही शुरू कर दी थी।

Okinawa Praise का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसे स्पोर्टी बॉडी डिजाइन दिया गया है। साथ ही इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट भी लगाई गई है। इसके अलावा ये स्कूटर डुअल डिस्क ब्रेक अपफ्रंट और सिंगल रियर डिस्क ब्रेक से लैस किया गया है जो सेगमेंट फर्स्ट फीचर है। इस स्कूटर में 12-इंच एलॉय व्हील लगाया गया है।

Okinawa Praise में BLDC मोटर लगाया गया है जो 2500 वॉट का अधिकतम पावर देता है। इसके अलावा इसमें 72V/45 mAh lithium-ion बैटरी लगाई गई है और इसकी मदद से ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 170 से 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की है। ये देश का सबसे तेज़ चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो  Okinawa Praise में एंटी-थेफ्ट सेंसर, साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में कॉम्बी-ब्रेक मेकैनिज्म का भी इस्तेमाल किया गया है जो ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है। साथ ही में E-ABS (इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है।

फिलहाल, देशभर में Okinawa के 100 शोरूम हैं जिन्हें मार्च 2020 तक 500 किया जाएगा। Okinawa Praise को इन्हीं 100 शोरूम के ज़रिए बेचा जाएगा। इसके अलावा इस स्कूटर को अलग अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन भी बेचा जाएगा।

टॅग्स :ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटरओकिनावा प्रेज़इलेक्ट्रिक स्कूटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारElectric Vehicle Lectrix EV: लेक्ट्रिक्स ईवी ने LXS G3.0 और LXS G2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए, जानें खासियत और शुरुआती कीमत, 15 अगस्त से पहले खरीदने पर 5000 की छूट!

कारोबारटीवीएस मोटर को इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में अपना दबदबा बरकरार रखने की उम्मीद, कहा- कंपनी के पास मजबूत योजनाएं

भारतई-स्कूटर में आग लगने का मुख्य कारण दोषपूर्ण बैटरी सेल और मॉड्यूल, शुरुआती जांच में आया सामने: रिपोर्ट

टेकमेनियाइलेक्ट्रिक स्कूटरों में क्यों लग रही है आग? सरकार की जांच समिति ने पाई बड़ी खामी, मुश्किल में पड़ सकती हैं निर्माण कंपनियां

भारत1400 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाएगा ओला, आग लगने की कई घटनाओं के बाद सरकार ने दी थी चेतावनी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें