लाइव न्यूज़ :

नेशनल हाइवे ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा वसूली गई रकम

By भाषा | Updated: January 15, 2020 08:54 IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि 15 जनवरी से निजी और कमर्शियल सभी तरह वाहनों के लिए 'फास्टैग' अनिवार्य हो जाएगा। फास्टैग (FASTag) रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचएआई के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधु ने कहा, एनएचएआई का एक दिन का पथकर संग्रह दो दिन पहले (रविवार को) रिकार्ड 86.2 करेाड़ रुपये रहा।गाड़ी में फास्टैग लगाने के बाद टोल प्लाजा पर पैसों का भुगतान करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी और गाड़ी के गुजरते ही फास्टैग के माध्यम से पैसे अकाउंट से खुद कट जाएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधु ने कहा कि प्राधिकरण ने रविवार को 86.2 करोड़ रुपये पथकर संग्रह किया जो किसी एक दिन में अब तक का सबसे ऊंचा संग्रह है। पथकर वसूली की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली फास्टैग के जरिये जनवरी 2020 में सबसे ऊंचा दैनिक संग्रह 50 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले नवंबर 2019 में एक दिन इलेक्ट्रानिक प्रणाली से 23 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था।संधु ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के दौरान मंगलवार को कहा, ‘‘एनएचएआई का एक दिन का पथकर संग्रह दो दिन पहले (रविवार को) रिकार्ड 86.2 करेाड़ रुपये रहा।’’ उन्होंने कहा कि फास्टैग के जरिये किए जाने वाले दैनिक पथकर भुगतान की संख्या भी बढ़कर जनवरी 2020 में औसतन 30 लाख प्रतिदिन हो गयी है। जुलाई में यह औसत दैनिक आठ लाख था। दिसंबर 2019 तक एक करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किये गए थे।नेशनल हाइवे पर फास्टैग अनिवार्य हो चुका है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि 15 जनवरी से निजी और कमर्शियल सभी तरह वाहनों के लिए 'फास्टैग' अनिवार्य हो जाएगा। फास्टैग (FASTag) रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग है। इसके जरिए टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक भुगतान हो जाता है।फास्टैग को गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। गाड़ी में फास्टैग लगाने के बाद टोल प्लाजा पर पैसों का भुगतान करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी और गाड़ी के गुजरते ही फास्टैग के माध्यम से पैसे अकाउंट से खुद कट जाएंगे। इसके अलावा, अगर कोई गाड़ी बिना फास्टैग के FASTag लेन से गुजरती है तो उससे दोगुनी फीस वसूली जाएगी।

फास्टैग बैंक अकाउंट या नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पेमेंट वॉलेट से लिंक होता है। फास्टैग स्टीकर को अधिकतर सरकारी बैंकों और हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे अमेजन, पेटीएम जैसे ऑनलाइन माध्यमों से भी खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडियाफास्टैग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम