लाइव न्यूज़ :

अब भारी-भरकम हेलमेट से मिलेगा छुटकारा, 4 सितंबर से लागू होगा ये नया नियम

By रजनीश | Updated: July 22, 2020 10:27 IST

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग अभी भी हेलमेट नहीं लगाते हैं। इसके पीछे लोग कई तरह की वजह गिनाते रहते हैं। कुछ को भारी लगता है तो कुछ को अलग समस्या है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए मानदंडों में हेलमेट के वजन को घटाया जाएगा।रिपोर्ट्स के अनुसार अब हेलमेट के वजन की सीमा को 1.5 किलोग्राम से घटा कर 1.2 किलोग्राम कर दिया गया है।

साल 2018 में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने बिना ISI प्रमाणित हेलमेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। यह एक बेहतरीन निर्णय था कि गैर-प्रमाणित हेलमेट्स कितने खतरनाक होते हैं। 

हालांकि उसी में एक और नियम था कि हेलमेट का वजन 1.2 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस नए नियम से हल्के और आरामदायक हेलमेट बनेंगे। इससे बाइक चालकों को आराम रहेगा।

इस नए नियम में यह भी अच्छा था कि इससे विदेशी कंपनियों के हेलमेंट भारत में नहीं बेचे जा सकेंगे क्योंकि उनमें से अधिकांश के वजन 1.4-1.5 किलोग्राम होंगे। यदि अभी तक आपको भी हेलमेट के वजन को लेकर शिकायत रहती है, तो अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। दरअसल 4 सितंबर, 2020 से बीआईएस दोपहिया हेलमेट मानकों के लिए एक नई अधिसूचना लागू करेगा। 

दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए मानदंडों में हेलमेट के वजन को घटाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार अब हेलमेट के वजन की सीमा को 1.5 किलोग्राम से घटा कर 1.2 किलोग्राम कर दिया गया है, जो 2018 में लागू किया गया था। 

इस नियम ने भारत में आयात किए गए (इंपोर्ट किए गए) हेलमेटों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था, जो आईएसआई मार्क नहीं थे और बीआईएस मानदंडों के तहत सीमित वजन से ज्यादा भारी थे। 

हालांकि, संशोधित मानक में अब इंपोर्ट किए गए हेलमेट की बिक्री हो सकती है, लेकिन उन्हें अभी भी भारतीय मानकों का पालन करने की आवश्यकता होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें