लाइव न्यूज़ :

खरीदने जा रहे हैं नई कार या बाइक तो अगस्त तक कर लें इंतजार, सस्ती हो जाएंगी गाड़ियां

By रजनीश | Updated: July 28, 2020 18:04 IST

अभी तक ग्राहकों को कार या बाइक खरीदने के साथ ही 3 साल और 5 साल की लॉन्ग टर्म पॉलिसी खरीदना अनिवार्य होता था लेकिन अब जल्द ही यह जरूरी नियम गैरजरूरी हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकार खरीदारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा 3 साल के अनिवार्य किया गया है।दो पहिया वाहन खरीदने वालों के लिए 5 साल के लिए थर्ड पार्टी बीमा अनिवार्य है।

जल्द ही आप नई कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अगस्त तक इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इंश्योरेंस इंडस्ट्री की नियामक संस्था इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने जून में एक रूल पास किया है जिसके तहत कहा गया कि लंबे समय की इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना अब जरूरी नहीं होगा।

ये नया नियम 1 अगस्त से लागू होगा और इसके लागू होने से चार-पहिया और दो-पहिया वाहनों की ऑन रोड कीमत घट जाएगी। वर्तमान में चार-पहिया वाहनों के लिए लॉन्ग टर्म कॉम्प्रेहेंसिंव पॉलिसी जरूरी है जो कि तीन साल के लिए होती है वहीं दो-पहिया वाहनों के लिए ये पॉलिसी 5 सालों के लिए है।

1 अगस्त से नए नियम के मुताबिक ग्राहकों को तीन साल और 5 साल की लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी से छुटकारा मिल जाएगा। इससे वाहनों की ऑन-रोड कीमत कम हो जाएगी।

अब पहले की तरह खरीदे जाने वाले 3 साल, 5 साल के अनिवार्य बीमा की जगह वाहन मालिक को अब थर्ड-पार्टी मोटर बीमा खरीदना अनिवार्य होगा जो लंबे समय के लिए होगा।

कार खरीदारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा 3 साल के अनिवार्य किया गया है जबकि दो पहिया वाहन खरीदने वालों के लिए 5 साल के लिए थर्ड पार्टी बीमा अनिवार्य है।

ऐसे में अब ग्राहक के पास दो विकल्प होंगे। एक तो कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी जिसमें थर्ड पार्टी के साथ ही खुद के वाहन का नुकसान भी कवर होगा या फिर दूसरा विकल्प जिसमें खुद के वाहन का नुकसान की भरपाई की पॉलिसी होगी।  

टॅग्स :बीमाकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें